बादशाह के Rap पर Honey Singh का तंज, नहीं सुलझा सालो पुराना विवाद

Indian Idol 15: रैपर हनी सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच यो यो हनी सिंह ने 15 साल पुराने विवाद के बीच बादशाह के रैप पर निशाना साधा।

Yo Yo Honey Singh Hitting On At Badshah Rap On Indian Idol 15 Amid: रैपर हनी सिंह (Honey Singh) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। अब तक के करियर में हनी सिंह ने कई हिट गाने दिए हैं। उनके करियर में कई उतार चढ़ाव भी देखने को मिले। इंडस्ट्री में हनी अपने गानों के साथ रैपर बादशाह संग अपने झगड़े को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं। हालांकि बीच में ये कहा गया कि दोनों ने अपनी दूरियां खत्म कर ली हैं और साथ आ गए हैं। इसी बीच यो यो हनी सिंह ने 15 साल पुराने विवाद के बीच बादशाह के रैप पर निशाना साधा।

हनी सिंह ने बादशाह पर कसा तंज

दरअसल हनी सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बादशाह पर तंज कसना चाह रहे हैं। हनी ने इंस्टा स्टोरी में जो वीडियो शेयर किया है वो इंडियन आइडल 15 का प्रोमो वीडियो है। प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, “ऐसे लिरिक्स लिखने हैं, बस तकदीर बन जाएगी मेरी।” उन्होंने टेक्स्ट के साथ एक हंसने वाला इमोजी भी लगाया।

बता दें कि हाल ही में, हनी सिंह ने द लल्लनटॉप के दिए इंटरव्यू के दौरान बादशाह के साथ अपने लंबे झगड़े पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, “नाराजगी अपनों से होती है सर, परायों से थोड़ी ना होती है।” इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हालांकि रफ्तार ने बादशाह की तुलना में अधिक डिस ट्रैक जारी किए हैं, फिर भी वह रफ्तार के टैलेंट का सम्मान करते हैं। हालांकि, हनी सिंह ने ये साफ कर दिया कि वो भविष्य में कभी भी बादशाह के साथ काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अगर रफ्तार, लिल गोलू, इक्का इन तीनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मैं निश्चित रूप से करूंगा, क्योंकि ये सड़कों से उठे हुए सितारे हैं।”

Back to top button