
Holi Party: अंबानी की पार्टी में बॉलीवुड का मेला, माधुरी-प्रियंका के लुक ने लूटी महफिल
Isha Ambani-Bulgari Holi Party: ईशा अंबानी की होली पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने खूब महफिल जमाई। इस दौरान माधुरी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी तक एक से बढकर एक लुक में नजर आए।

रंगों के त्योहार होली को आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और ग्लैमर वर्ल्ड में प्री होली पार्टी होना शुरू हो गया है। मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बुल्गारी ने अंबानी हाउस एंटीलिया में शुक्रवार, 15 मार्च की शाम रोमन होली पार्टी का आयोजन किया। ईशा इस दौरान रंग-बिरंगा लहंगा पहने नजर आईं। उनका लुक उनका होली पार्टी से मैच कर रहा था। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में जलवा बिखरेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें खूब छाई हुई हैं।
इस दौरान ईशान मल्टी कलर के लहंगे में शानदार लुक में नजर आईं। ईशा का ड्रेस हॉली थीम पर बेस्ड था। एंटीलिया में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे को भी इनवाइट किया था। सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में जलवा बिखरेते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर पार्टी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
होली बैश में बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्री राम नेने के साथ ईशा अंबानी और बुल्गारी के होली बैश में शानदार अंदाज में पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री रानी कलर के कोर्ट और पैंट में बेहद स्टाइलिश दिखीं। वहीं, उनके पति नेने ब्लैक कोर्ट पैंट में नजर आए।

ईशा और बुल्गारी के होली बैश में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी खास तौर पर पहुंची थीं। इस पार्टी में ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के लुक ने सारी लाइमलाइट लूट ली। हल्के गुलाबी रंग की कॉकटेल साड़ी में प्रियंका बला की खूबसूरत लग रही थीं।

होली पार्टी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हरे रंग की ड्रेस में चार चांद लगाती हुई दिखाई दीं। हरे रंग का क्रॉप टॉप और मैचिंग धोती पहनी हुई थी। उन्होंने सफेद प्रिंटेड श्रग के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, अदिति राव हैदरी पारंपरिक विबास में पार्टी की शोभा बढ़ाती दिखीं। नारंगी रंग की साड़ी में अदिति बेहद खूबसूरत लगीं।

अथिया शेट्टी इस दौरान गोल्डन ड्रेस में बॉस लेडी वाइब्स देती नजर आईं। अथिया शेट्टी ने पार्टी के लिए शिमरी पैंटसूट कैरी किया था और वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अथिया ने ग्लॉसी मेकअप किया हुआ था और बड़े ईयरिंग्स के साथ अपने बालों का टाइट बन बनाया था।
