Kantara Chapter 1 के हिन्दी Trailer का ऐलान, Hrithik Roshan इस दिन करेंगे लॉन्च

Kantara Chapter 1 Trailer Release कांतारा का धमाका एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर होने वाला है। दिलजीत दोसांझ के बाद अब एक और बॉलीवुड सुपरस्टार खास मौके के लिए फिल्म्स से जुड़ चुका है।

Kantara Chapter 1 Trailer Release: साउथ स्टार Rishab Shetty की फिल्म  की कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर जबरदस्त उत्सुकता उसकी पहली फिल्म कंतारा (2022)की शानदार सफलता बताई जा रही है। मेकर्स ने जानबूझकर इस प्रीक्वल की जानकारी को गुप्त रखा हैजिससे फिल्म को लेकर रहस्यमयी माहौल बना हुआ है। जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म से कुछ दिनों पहले दिलजीत दोसांझ जुड़े थे। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक और रोमांचक अपडेट साझा की है कि इसका हिंदी ट्रेलर सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। 

बड़े स्केल पर तैयार हुई है फिल्म ‘कांतारा’

आपको बता दें कि होम्बले फिल्म्स 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा फाइटर्स और 3000 लोग शामिल हैं। यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों में फिल्माया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

 

ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे हिन्दी ट्रेलर

कंतारा: चैप्टर 1 के मेकर्स ने एक और थ्रिल कर देने वाली घोषणा की है. फिल्म का हिंदी ट्रेलर 22 सितंबर 2025 को सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे. ऐसे में यह घोषणा शेयर करते हुए,  उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक जबरदस्त पोस्टर जारी किया है, जिसमें ऋतिक रोशन दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा है – जब प्रकृति की ताक़त मिलेगी सुपरस्टार की आग से… #KantaraChapter1 का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करेंगे करिश्माई @hrithikroshan.

ये भी पढ़े-Kalki 2 से बाहर होने पर भड़की Deepika Padukone, फिल्म मेकर्स को सुनाया…

400 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली इस फिल्म के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर-1’ जब घोषणा हुई थी, तो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। ये उत्सकुता बनी रहे इसलिए मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर ऑडियंस के सामने लेकर आएंगे। इस फिल्म के मेकर्स को ट्रेलर लॉन्च से पहले होम्बले फिल्म्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए कांतारा-चैप्टर 1 के साथ एक बॉलीवुड सुपरस्टार को जोड़ दिया है।

ये भी पढ़े- Zubeen Garg: ‘या अली’ फ़ेम सिंगर जुबिन गर्ग की मौत, ‘स्कूबा डाइविंग’ बनी मौत की वजह

Back to top button