
Mirzapur The Movie: बड़े पर्दे पर देखिए भौकाल, आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित
Mirzapur The Movie Release Date: जब से ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का ऐलान हुआ था, फैंस इसकी रिलीज़ डेट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। जिसका ऐलान मेकर्स ने कर दिया है.
Mirzapur The Movie Release Date: अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है।
सिल्वर स्क्रीन पर होगी कालीन भैया की वापसी
फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर. पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है. पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है.
View this post on Instagram
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कास्ट
फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज की तारीख
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।





