
Drishyam 3 में इस एक्टर की एंट्री! अजय देवगन को देगा कांटे की टक्कर
Drishyam 3: अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ से आउट हो चुके हैं। अब उनके बाहर जाते ही एक फेमस एक्टर की एंट्री हो गई है, जिसका नाम सुनते ही फैंस खुश हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि अब अजय देवगन को कड़ी टक्कर मिलेगी।
Drishyam 3: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर की भूमिका में आने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मेकर्स ने ‘दृश्यम 3’ की घोषणा की, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि ये क्राइम-थ्रिलर एक बार फिर लौट रही है। फिल्म 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होनी है। हालांकि, फिल्म की कास्ट को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बीते दिनों खबरें आईं कि अक्षय खन्ना फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है।
इस एक्टर की हुई एंट्री (Akshaye Khanna Exit Drishyam 3)
‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना ने अपनी तेज-तर्रार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। हाल ही में जब यह खबर आई कि अक्षय इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, तो फैंस थोड़े मायूस हो गए थे। लोगों को लग रहा था कि अब विजय सालगांवकर को टक्कर कौन देगा? लेकिन अब इस मायूसी का इलाज मिल गया है।
खबर है कि ‘पाताल लोक’ फेम जयदीप अहलावत आधिकारिक तौर पर फिल्म से जुड़ चुके हैं। जयदीप अपनी संजीदा और पावरफुल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘हाथीराम चौधरी’ बनकर जो छाप छोड़ी थी, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार अजय देवगन के लिए मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
ये भी पढ़े- Battle of Galwan: देशभक्ति और बलिदान की कहानी; टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका
दरअसल, अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता स्टारर ‘दृश्यम 3‘ की कहानी कुछ ज्यादा ही रोमांचक होने वाली है, जैसा कि इसके टीजर में में एक्टर ने बताया था। लेकिन उसके ठीक दूसरे दिन से ही ये चर्चा होने लगी की फीस के कारण अक्षय खन्ना जो दूसरे पार्ट में पुलिस के रोल में दिखे थे, वो नहीं होंगे। उन्होंने अपने कदम पीछे ले लिए हैं।
ये भी पढ़े- Salman Khan Birthday: भाईजान के बर्थडे में सितारों की महफिल, धोनी समेत पहुंचे कई सेलेब्रिटीज





