थिएटर में स्पॉइलर देने पर पति-पत्नी पर भड़के लोग, मार-पिटाई तक पहुंची बात

The Conjuring: Last Rites: आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में हॉरर फिल्म के दौरान विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। पीछे बैठे शख्स को सस्पेंस खराब करने से रोका तो उसने और उसकी पत्नी ने इंजीनियर व उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।

The Conjuring: Last Rites: हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग – लास्ट राइट्स’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। सोशल मीडिया से लेकर थिएटर में फिल्म को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म लगातार जबरदस्त कमाई कर रही हैं और दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रही है, लेकिन ये उत्साह उस समय बड़े विवाद में बदल गया जब पुणे के चिंचवाड़ आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स में एक पति-पत्नी फिल्म देखने पहुंचे थे जहां कपल से एक गलती हो गई। इसी के चलते गुस्साए लोगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।

सस्पेंस खराब होने पर भड़के थे दर्शक

पुलिस के अनुसार, चिंचवाड़ के बिजलीनगर निवासी 29 साल का एक इंजीनियर अपनी पत्नी और बहन के साथ फिल्म देख रहा था, तभी उनके पीछे बैठा एक व्यक्ति अपनी पत्नी को बार-बार फिल्म के आगे के सीन सुना रहा था, जिससे फिल्म का सस्पेंस बिगड़ रहा था. कथित तौर पर इंजीनियर ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन इंटरवल के बाद स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गई और हिंसक झगड़ा शुरू हो गया.

पुलिस के मुताबिक बात हाथापाई तक जा पहुंची और जब उस व्यक्ति की पत्नी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो लोगों ने उसके साथ-साथ उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इस हाथापाई में पति-पत्नी दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। शिकायतकर्ता ने बाद में पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

Back to top button