
Dhurandhar की सफलता पर रणवीर सिंह का रिएक्शन, कहा- ‘नजर और सब्र…’
Ranveer Singh on Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच रणवीर सिंह भी इमोशनल हो गए और उन्हें फैंस के साथ अपने दिल की बात शेयर की।
Ranveer Singh on Dhurandhar: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के चर्चे हैं। फिल्म को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। 10 दिनों में इसने 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिखाया है, और इसकी धुंआधार कमाई लगातार जारी है। इस भारी सफलता पर फिल्म के सितारों काफी खुश हैं। अब पहली बार रणवीर ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, और उन सभी का मुंह बंद करा दिया जिन्हें उनकी वापसी पर संदेह था।
इमोशनल हुए रणवीर सिंह
रणवीर ने दर्शकों के प्रति दिल से आभार जताया और उस भरोसे, धैर्य और अटूट समर्थन को स्वीकार किया जो कठिन समय में भी उनके साथ खड़ा रहा. सादगी से भरा लेकिन भावनाओं से यह नोट उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है. एक ऐसा कलाकार जो जश्न से ज़्यादा अपने दर्शकों से जुड़ाव को महत्व देता है.

बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
धुरंधर ने दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने दो दिनों में 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 10 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 351 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार हो चुका है। इस कलेक्शन के साथ ही रणवीर सिंह ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
ये भी पढ़े- Salman Khan 25 सालो से नहीं किया ये काम, सुनाया बिजी लाइफस्टाइल का दर्द
छाए हुए हैमीम्स, डायलॉग और गाने…
सोशल मीडिया पर धुरंधर के मीम्स, डायलॉग और गाने छाए हुए हैं। रणवीर सिंह के साथ ही अक्षय खन्ना के लोग दीवाने हो गए हैं वहीं आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के किरदारों को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्टर किया है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
ये भी पढ़े- पति निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी फोटो
धुरंधर की बात करें तो फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, दानिश पंडोर, सौम्या टंडन, गौरव गेरा और नवीन कौशिक अहम किरदार में हैं। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ चुका है। जबकि दूसरा पार्ट मार्च में रिलीज किया जाना है।
ये भी पढ़े- ‘द फैमिली मैन’ को-स्टार पर ड्रग्स तस्करी का आरोप, आगरा ANTF ने मुंबई से दबोचा





