Sikandar Movie: सलमान खान की फिल्म में रश्मिका के अलावा एक और हसीना की एंट्री, वायरल हुई फोटो

Sikandar Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान खान इन दिनों सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें रश्मिका मंदाना के साथ अब एक और एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर अपडेट आई है।

Kajal Aggarwal In Sikandar Movie Cast: सलमान खान (Salman Khan) इस समय निर्माता साजिद नाडियावाला की फिल्म Sikandar की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही ऐसी खबरें आई थी कि सिंकदर मूवी में सलमान खान फुल एक्शन सीन्स करते हुए नजर आने वाले हैं। और यही सलमान खान Sikandar Movie में यंग एग्री मैन का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। अब जाकर सलमान खान का सिंकदर मूवी के सेट से उनका एक्शन करते हुए एक तस्वीर समाने आया है। जिसमें सलमान खान फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं।

इस साउथ एक्ट्रेस की धमाकेदार एंट्री

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म Sikandar की कास्ट को लेकर हर दिन किसी ना किसी प्रकार का अपडेट सामने आ रहा है। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंधाना (Rashmika Mandhanna) नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में खलनायक की भूमिका में बाहुबली फेम एक्टर सत्यराज और प्रतीक बब्बर नजर आने वाले हैं। तो वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि Salman Khan की फिल्म सिंकदर (Sikandar Movie) में साउथ की एक और एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

Sikandar Movie में रश्मिका मंधाना ही नहीं बल्कि काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal In Sikandar Movie) भी नजर आने वाली हैं। जिनको अजय देवगन की फिल्म सिंघम में मुख्य भूमिका में देखा जा चुका है। इसके अलावा काजल अग्रवाल कई सारी फिल्में कर चुकी है। सिकंदर फिल्म ईद 2025 में रिलीज होगी।

एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन कर तैयार होने वाली ‘सिकंदर’ में सलमान खान उस व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जो गलत के साथ गलत और सही के साथ सही है। वह भ्रष्टाचार जैसी चीजों के खिलाफ है और इसमें शामिल लोगों से अच्छी तरह निपटना जानता है। यानी सिकंदर मूवी में एक्शन का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। 

Back to top button