Salman Khan के नए गाने का टीजर जारी, भांजे अयान संग जमेगी जोड़ी

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में बने हैं। सलमान खान के भतीजे अयान अग्निहोत्री ने हाल ही में पार्टी फीवर गाने से अपना म्यूजिकल डेब्यू किया है। जिसे खुद सलमान खान ने भी शेयर किया है।

सलमान खान ने फैमिली से लेकर दोस्तों तक को खूब लॉन्च किया है। अब अपने करियर के साथ-साथ एक्टर अपने घर के बच्चों के करियर पर भी ध्यान दे रहे हैं। बीते साल उन्होंने अपनी भांजी को लॉन्च किया था और अब वह भांजे अयान का करियर सेट करने में लगे हुए हैं। ये हैं उनके भांजे अग्नि। ये कोई वेब सीरीज या फिल्म नहीं है, ये प्रोजेक्ट है एक गाना। जिसका मेकर्स ने टीजर भी रिलीज कर दिया है। खुद भाईजान ने भांजे के गाने के टीजर को शेयर भी किया है।

सलमान ने शेयर किया विडिओ

सलमान (Salman Khanने) आज इंस्टाग्राम पर अपने आने वाले गाने का टीजर शेयर किया। वीडियो में सलमान पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, तभी अयान उनके पास आते हैं और उनसे पूछते हैं कि वह किस बारे में सोच रहे हैं। जब सलमान कहते हैं कि उनके दिमाग में विशाल मिश्रा का गाना है, तो अयान अपने मामा से एक दिन उनके साथ रैप करने के लिए कहते हैं।

हालांकि, सॉन्ग कब आएगा इसकी जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है। अभिनेता की इस पोस्ट पर हिमेश रेशमिया, अब्दु रोजिक समेत कई लोगों ने कमेंट कर अपना प्यार भी लुटाया है।

सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आने वाले हैं। यह मूवी साल 2025 की ईद पर रिलीज होने वाली है। इस मूवी को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगदास द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

Back to top button