Salman Khan: शादी में एकसाथ झूमे सलमान-शाहरुख, डांस फ्लोर पर उड़ाया गर्दा

Salman Khan Superhit Songs: शाहरुख खान और सलमान खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों 27 साल पुराने सुपरहिट गाने पर साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

Salman Khan and Shah Rukh Khan Dance: शाहरुख खान और सलमान खान का ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। दोनों सुपरस्टार डांस फ्लोर पर कदम मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार को रेडिट पर पोस्ट किया गया था। यह क्लिप नई दिल्ली में एक निजी शादी समारोह का है। दोनों एक्टर्स  के बीच दोस्ती लंबे समय से है और दोनों ने पर्दे पर साथ काम किया है। इतना ही नहीं, दोनों के फैंस इस वीडियो पर खूब सारे रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान- शाहरुख का जोरदार डांस

वीडियो में शाहरुख खान 1998 की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के सलमान खान के मशहूर गाने की कोरियोग्राफी बड़ी सहजता से करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैंस ने इस वायरल क्लिप पर तुरंत प्रतिक्रिया दी, खासकर शाहरुख के डांस मूव्स पर बारीकी से ध्यान देने की बात पर.

 

दोनों ने ये परफॉर्मेंस काफी साल पहले दी थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो रेडिट पर मंगलवार को पोस्ट किया गया, जिसमें शाहरुख और सलमान 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के हिट गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर डांसर्स के बीच मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़े- बॉक्स ऑफिस पर होगा Nayanthara का धमाका, ‘NBK 111’ की पहली झलक जारी

वीडियो देखने से लगता है कि ये किसी शादी की पार्टी का हिस्सा था, लेकिन इसकी तारीख या जगह साफ नहीं है. फैंस को सबसे ज्यादा ये बात पसंद आ रही है कि दोनों स्टार्स के स्टेप्स बिल्कुल सेम हैं.

ये भी पढ़े- Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने काटा गदर, रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सस्पेंस…

Back to top button