
Sitaare Zameen Par Review: फिल्म में खूबसूरत मैसेज छू लेगा दिल को, शानदार है आमिर का काम
Sitaare Zameen Par Review In Hindi: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो गई है. सितारे जमीन पर का डायरेक्शन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है.
Sitaare Zameen Par Review In Hindi: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘सितारे जमीं पर’ देख चुके लोगों ने इसे एक बेहतरीन फिल्म और आमिर खान का कमबैक बताया है। लोगों ने इसकी तारीफ करते हुए यहां तक कहा कि पुराने आमिर खान लौट आए हैं। बीते कुछ साल की मुश्किलों को झेल आमिर खान ने शानदार कमबैक किया है और अपनी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ की कहानी से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने आमिर खान की फिल्म की जमकर तारीफ की है।
क्या है फिल्म की कहानी
आरएस प्रसन्ना एक ऐसी स्टोरी लेकर आए हैं जिसमें कोई विलन नहीं है। फिल्म में दिखाया गया है कि एक अहंकाj से भरा हुआ असिस्टेंट कोच, गुलशन अरोड़ा सस्पेंड हो जाता है क्योंकि वह अपने सीनियर को मार देता है। इसके बाद वह नशे में एक पुलिस वैन से टकरा जाता है, जिसके लिए उसे कम्यूनिटी सर्विस की सजा दी जाती है जिसमें उसे तीन महीने तक स्पेशली एबल्ड एडल्ट्स की एक टीम को बास्केटबॉल सिखाना होता है। गुलशन फिर इस जॉब को एक्सेप्ट करता है, लेकिन उसे नहीं पता कि उसे ही बड़ी कोचिंग मिलने वाली है।
कलाकारों की परफॉर्मेंस
पहला हाफ थोड़ा स्लो है जिसमें दिखाया गया कि आमिर अपनी नई जॉब से गुस्सा होते हैं, वहीं सुनीता (जेनेलिया डिसूजा) के साथ उनकी शादी में दिक्कत दिखाई देती है। इंटरवल के बाद आपको ज्यादा अच्छा लगेगा। हंसी वापस आएगी और कई चीजें अच्छी लगेगी। ‘फिल्म में आमिर खान चमके हैं। इस फिल्म में भावनाएं हैं, संदेश और सच्चाई को मार्मिक तौर से पेश किया गया है। सभी कलाकारों ने काफी अच्छा परफॉर्म किया है।
ये भी पढ़े-
Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग पर सलमान-शाहरुख पहुंचे साथ, आमिर संग वीडियो वायरल
‘सितारे जमीन पर’ 2018 की स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की ऑफिशल रीमेक है. इसका निर्देशन हाविये फेसर ने किया था. फिल्म में आमिर खान के अलावा जनेलिया देशमुख, आशीष पेंडसे, अरुष दत्ता, आयुष भंसाली, ऋषि साहनी, गोपीकृष्ण के वर्मा, रिषभ जैन, वेदांत शर्मा, सिमरन मंगेशकर, समवित देसाई, नमन मिश्रा, डॉली आहलूवालिया, गुरपाल सिंह और बिजेंद्र काला भी है.
ये भी पढ़े-
Malaika ने ग्लैमर से दिया सबको टक्कर, बोल्ड डांस का वीडियो उड़ा देगा होश





