The Kerala Story 2 पर क्यों भड़का है बवाल, रेप सीन पर पर भी चली कैंची

The Kerala Story 2: फिल्म द केरल स्टोरी 2 पर देश भर में कई लोग आपत्ति जता रहे हैं और इस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। इस बीच केरल हाई कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए रिलीज से पहले यह फिल्म देखने का फैसला लिया है।

The Kerala Story 2: ‘द केरल स्टोरी 2′ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं. लेकिन सेंसर बोर्ड (Central Board of Film Certification-CBFC) ने इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है. हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में करीब 16 कट या बदलाव करने को कहा था. इसके ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है. इसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर जाती है और तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को सामने लाती है.

क्या है फिल्म पर आपत्ति

केरल के एक 26 साल के बायोलॉजिस्ट श्रीदेव नांबूदीरी फिल्म केरल स्टोरी 2 के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में याचिका दी थी। उन्होंने जानकारी दी कि वह एक मलयाली ब्राह्मण हैं। श्रीदेव ने फिल्म के टाइटल और कॉन्टेंट दोनों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केरल और यहां के लोगों को टारगेट करना ठीक नहीं है। याचिकाकर्ता ने सीबीएफसी पर भी सवाल किया है। श्रीदेव का आरोप है कि बोर्ड ने ठीक से मूल्यांक तक नहीं किया कि फिल्म का कॉन्टेंट सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता या देश की एकता को खतरा पहुंचा सकता है या नहीं। उन्होंने सीबीएफसी के U/A सर्टिफिकेट को चुनौती दी है।

ये भी पढ़े- Subedaar Trailer Out: ‘फौजी हैं, सीने पर गोली झेल सकते हैं… बेइज्जती नहीं!’

फिल्म में हुए बड़े बदलाव

फिल्म के कई सीन्स पर कैंची चली है. किसिंग और रेप वाले सीन 50% तक कम किए गए. एक लिप-लॉक सीन को 7 सेकंड छोटा करने को कहा गया, जबकि रेप वाले सीन 20 सेकंड घटाए गए. एक सीन में जहां एक महिला को थप्पड़ मारा जा रहा है और दूसरे सीन में जहां महिला के सिर पर वार किया जा रहा है, दोनों को 2-2 सेकंड कम किया गया.

जिस सीन में आरोपी के घर को बुलडोजर से गिराते हुए दिखाया गया था, उसमें भी बदलाव करने को कहा गया. तीन डायलॉग बदलने को कहा गया और एक शब्द को म्यूट करने के ऑर्डर दिए गए.

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: आंखों पर चश्मा और गले में रुद्राक्ष, अक्षय कुमार की फिल्म का पोस्टर आउट

द केरल स्टोरी के बारे में 

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है.  वहीं निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सह-निर्माता आशिन ए. शाह की टीम ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया है.

ये भी पढ़े- ALPHA: YRF ने ठुकराया Netflix का ऑफर, थिएटर में रिलीज होगी आलिया की फिल्म

Back to top button