Aamir Khan की लव लाइफ पर कई खुलासे, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का नया प्रोमो

Two Much with Kajol & Twinkle: करण जौहर को टक्कर देने के लिए बॉलीवुड की दो डीवा ट्विंकल खन्ना और काजोल ने अपना नया शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ रिलीज कर दिया है।

Two Much with Kajol & Twinkle: सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में टॉप एक्टर्स में से एक हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में खूब पसंद की गई थी। हाल ही में आमिर खान और सलमान खान को एक-साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मुच विद काजोल एंड ट्विंकल’ (Two Much with Kajol & Twinkle) में शिरकत करते हुए देखा गया था। इस शो में दोनों ने कई बातों पर चर्चा की। शो से जुड़े नए प्रोमो सामने आ रहे हैं।

‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का नया प्रोमो

शो का पहला एपिसोड गुरुवार को अमेजन प्राइम पर टेलीकास्ट हो गया है। लेकिन, सोशल मीडिया पर लगातार शो से जुड़े नए प्रोमो सामने आ रहे हैं। इस दौरान जब सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) से पूछा गया कि 50-55 की उम्र में भी एक्टर्स यंग एक्ट्रेसेस के साथ ऑनस्क्रीन मूवीज में रोमांस करते हैं। इस सवाल पर सलमान-आमिर ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

 

 

प्रोमो में सारी चीजें ‘कट टू कट’ दिखाई गई हैं। प्रोमो में सबसे पहले सलमान खान और आमिर खान की धमाकेदार एंट्री होती है और ट्विंकल सवाल करती हैं, “60 की उम्र में भी अपनी जिंदगी में रोमांस चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

आमिर कहते हैं, “हां, क्योंकि मैं अपनी जिंदगी में कई बुरे ब्रेकअप के दौर से गुजरा हूं।” इसके बाद ट्विंकल कहती हैं कि अगर हम दोनों (काजल) में एक चीज सेम बतानी हो तो, आमिर कहते हैं, “दोनों ही बदतमीज हो।” इस पर सलमान खान हंस देते हैं।

ये भी पढ़े-

महाकाल की नगरी में पहुंचे Sanjay Dutt, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

ट्विंकल खन्ना आगे सवाल करती हैं, ”सलमान खान फिल्म की हीरोइन से ज्यादा लेग्स और क्लीवेज दिखाते हैं।” सलमान जवाब देते हुए कहते हैं, ‘बिल्कुल।’ प्रोमो देखकर ही लग रहा है कि शो कितना मजेदार होने वाला है। शो के और भी प्रोमो रिलीज हो रहे हैं।

 

Back to top button