
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए ग्लैमरस फोटोज़, फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड की ‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैशनेबल और ग्लैमरस फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी सोनाक्षी के फोटोज पर जमकर प्यार लुटाते रहते है।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में एक ब्लैक सेक्विन को-ऑर्ड सेट में अपने जादुई अवतार के साथ फैन्स पर जादू कर दिया, तो आइए आपको दिखाते हैं उनकी ये तस्वीरें।

सोनाक्षी सिन्हा इन तस्वीरों में एक शिमरी जैकेट और स्लिट स्कर्ट में नजर आ रहीं हैं, जिसे उन्होंने ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ पेयर किया।

इन फोटोज़ में सोनाक्षी सिन्हा उंगलियों में रिंग्स और डबल लेयर्ड सिल्वर चेन के हार पहने दिखाई दे रहीं हैं, सोनाक्षी ने अपने नेल्स पर आउटफिट के साथ मैच करती हुआ नलेपेंट लगाया हुआ था।
अपने हेयरडू के लिए, सोनाक्षी सिन्हा ने एक्सटेंशन जोड़े और स्लीक हाई ब्रैड लुक को चुना। सोनाक्षी सिन्हा ने कैमरे के लिए शानदार पोज़ देकर हर एंगल से अपनी आउटफिट को फ्लॉन्ट किया।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के लाखों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आते हैं।आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर आज बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई है।