धर्मगुरु के वेश में दरिंदगी… चैतन्यानंद पर कसा शिकंजा, संस्थान में रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन

Chaitanyananda Sexual Harassment Case: यौन शोषण और हेराफेरी के गंभीर आरोपों से घिरे स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की तहकीकात को आगे बढ़ा रही है।

क्राइम सीन का रीक्रिएशन
पुलिस की टीम सोमवार को स्वामी चैतन्यानंद को उस निजी प्रबंधन संस्थान में लेकर पहुंची, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। जांच अधिकारियों ने उनकी मौजूदगी में क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और संस्थान के कई हिस्सों की पड़ताल की।

पुलिस ने संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। जानकारी के मुताबिक, छात्रावास के बाथरूम के बाहर तक कैमरे लगाए गए थे और उनकी फुटेज आरोपी बाबा अपने मोबाइल फोन से सीधे देख सकते थे। पुलिस को बरामद मोबाइल से ऐसे कई संदिग्ध डेटा और रिकॉर्डिंग मिलने की आशंका है।

महिला सहयोगियों से होगा आमना-सामना
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब चैतन्यानंद का आमना-सामना उनकी तीन महिला सहयोगियों से कराया जाएगा। इन सहयोगियों पर आरोप है कि वे छात्र-छात्राओं को धमकाकर चुप कराती थीं और बाबा द्वारा भेजे गए अश्लील संदेश डिलीट करने के लिए मजबूर करती थीं।

गिरफ्तारी से पहले छिपता रहा बाबा
62 वर्षीय आरोपी बाबा को हाल ही में आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार छिपता फिर रहा था। कभी टैक्सी में रुक जाता तो कभी होटलों में शरण लेता। इस दौरान वह वृंदावन, मथुरा और आगरा के बीच आवाजाही करता रहा।

पुलिस ने बताया कि चैतन्यानंद और उसके सहयोगियों ने खुद को बचाने के लिए यह तक दावा किया कि उनके प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंध हैं, ताकि प्रशासन और पुलिस से समर्थन मिल सके। हालांकि, यह दावा झूठा साबित हुआ।

यह भी पढ़ें…

टीम इंडिया ने क्यों ठुकराई ट्रॉफी; नकवी को दिखाई असली औकात- अमित

8 करोड़ की संपत्ति और डिजिटल डिवाइस जब्त
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चैतन्यानंद के पास से तीन मोबाइल फोन और एक आईपैड बरामद किया है। इसके अलावा, उनसे जुड़े बैंक खातों की जांच की गई है और उनमें जमा करीब 8 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली बीजेपी को मिला नया पता, पीएम मोदी करेंगे प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

आरोपों की गंभीरता
उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों में आरोप है कि वे छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर बुलाते थे, उन्हें अश्लील मैसेज भेजते, और सीसीटीवी कैमरों से उनकी गतिविधियों पर नजर रखते थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ज्यादातर नई और युवा लड़कियां उनकी हवस का शिकार बनती थीं।

जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत इकट्ठा हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद… दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, गिरफ्तारी और FIR पर सवाल

Back to top button