
BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च, पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
PM Modi Odisa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा को अब तक की सबसे बड़ी विकास सौगात दी। उन्होंने 50,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे कई अहम क्षेत्र शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर स्वदेशी तकनीक से विकसित BSNL 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया और कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता की बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रह्मपुर (ओडिशा) और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
BSNL 4G लॉन्च: भारत तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत कभी विदेशी तकनीक पर निर्भर था। 2G और 3G के दौर में देश पिछड़ गया था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
उन्होंने गर्व के साथ बताया:
- BSNL ने पूरी तरह स्वदेशी 4G तकनीक विकसित की है।
- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल हो गया है जिनके पास अपनी घरेलू टेलीकॉम तकनीक है।
- लगभग ₹37,000 करोड़ की लागत से बने 97,500 मोबाइल 4G टावरों का लोकार्पण किया गया।
- इससे 26,700 दूरस्थ और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित गाँवों में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुँचेगी।
रेलवे से जुड़ी सौगातें
प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुर से उधना (सूरत) तक नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
- यह ट्रेन दोनों राज्यों के लोगों को जोड़ेगी।
- सूरत में बड़ी संख्या में ओडिया प्रवासी रहते हैं, उन्हें अब सीधी सुविधा मिलेगी।
- यह सेवा किफायती और आरामदायक यात्रा, रोजगार के अवसर और पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगी।
गरीबों और आदिवासियों पर विशेष फोकस
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों और आदिवासियों की सेवा हमारी प्राथमिकता में है। ुम उनके विकास के लिए हर संभा प्रयास करेंगे।
- अब तक 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं।
- ओडिशा में भी नए 50,000 घरों की स्वीकृति दी गई है।
- आदिवासी भाइयों और बहनों के लिए हज़ारों नए आवास की मंजूरी मिली है।
उन्होंने ज़ोर दिया कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों की सेवा करना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
यह भी पढ़ें…
चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दो गिरफ्तार
शिक्षा और कौशल विकास में निवेश
- पीएम मोदी ने आठ IIT के विस्तार की आधारशिला रखी।
- अगले चार वर्षों में 10,000 नए छात्रों के लिए जगह तैयार होगी।
- कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा को मज़बूती देने के लिए कई नई योजनाएँ भी शुरू की गईं।
यह भी पढ़ें…
दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता… 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, कई प्रमुख कमांडर शामिल
“विकसित ओडिशा” की दिशा में तेज़ क़दम
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि विधानसभा चुनावों में ओडिशावासियों ने ‘विकसित ओडिशा’ का संकल्प लिया था और आज वह डबल इंजन सरकार के ज़रिए तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज हज़ारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। आज से BSNL का नया अवतार सामने आया है और देश की संचार क्रांति में नया अध्याय जुड़ा है।”
ओडिशा में हुए इस मेगा कार्यक्रम से साफ है कि केंद्र सरकार का फोकस अब पूर्वी भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर है।
50,000 करोड़ की योजनाएँ, BSNL 4G का शुभारंभ और नई रेल सेवाएँ मिलकर न सिर्फ़ ओडिशा, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ढांचे को नई गति देंगे।
यह भी पढ़ें…





