Budget Session 2024: सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चल रही सरकार- राष्ट्रपति मुर्मू

Parliament Budget Session 2024: आज बजट सत्र की शुरुआत महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई . कल यानी गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा लोकसभा का अंतरिम बजट पेश करेंगी।

इमेज क्रेडिट-संसद टीवी

लोकसभा में बुधवार से संसद का बजट सत्र शुरू होगा और विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की गयी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सदनों को संबोधित किया. 

बजट सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रयान-तीन की सफलता, राम मंदिर निर्माण का सपना भी पूरा हुआ।

आएये जानते है राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की बड़ी बाते –

वैश्विक संकट में महगाई पर सरकार के कदम की सराहना

संसद में अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, बीते सालों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया. ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया. 

राम मंदिरसे लेकर आर्टिकल 370 तक का जिक्र

संसद के जॉइंट सेशन में सरकार के कामकाज बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, जो कि आज सच हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को  लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास हो चुकी हैं. 

Made in India बना ग्लोबल ब्रांड

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार, zero effect zero defect पर बल दे रही है। मेरी सरकार, भारत की युवा शक्ति की शिक्षा और कौशल विकास के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है। मेरी सरकार ने बीते 10 वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। मेरी सरकार ने वैश्विक विवादों और संघर्षों के इस दौर में भी, भारत के हितों को मजबूती से दुनिया के सामने रखा है। आज मेड इन इंडिया एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।

10 करोड़ लोगों को मिला पक्का घर-  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्का घर मिला है। 11 करोड़ ग्रामीणों को पाइप से पानी पहुंचा है। कोरोना काल से ही 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अब इसे आने वाले 5 सालों के लिए आगे बढ़ाया गया है। इस पर 11 लाख करोड़ रुपए और खर्च होने का अनुमान है।

लाभार्थियों के खाते में डाले सरकार ने 34 लाख करोड़

राष्ट्रपति ने कहा, सरकार ने 34 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के खाते में डाले हैं। डिजि लॉकर जीवन को आसान बना रहा है। भारत में दुनिया का 46% लेनदेन डिजिटल होने लगा है। वन विभाग से क्लीयरेंस मे अब 75 दिन लगते हैं। रेलवे के क्षेत्र में भी देश ने नए आयाम छूए हैं। इंफ्रास्क्ट्रचर में रिकॉर्ड निवेश किया गया है। विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभ पर खड़ी हो सकती है. ये युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब वर्ग है।

देश-एक टैक्स कानून लाई, FDI दो गुना हुआ 

राष्ट्रपति ने कहा, मेरी सरकार ने एक देश-एक टैक्स कानून लाई। बैंकिंग सिस्टम मजबूत किया। बैंकों का एनपीए घटकर 4% रह गया है। पहले की तुलना में FDI दोगुना हो गया है। मेक इन इंडिया सबसे बड़ा अभियान बन गया है. रक्षा क्षेत्रों में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। आज हम खिलौने निर्यात करते हैं। । डिजिटल इंडिया से बिजनेस करने में आसानी हुई है। डिजिटल इंडिया देश की बड़ी उपलब्धि बन गया है. दुनिया के दूसरे देश भी आज यूपीए से ट्रांजेक्शन की सुविधा दे रहे हैं। सरकार को निजी क्षेत्र की क्षमता पर भरोसा है।

आर्टफिशल इंटेलीजेन्स का भी जिक्र

आर्टफिशल इंटेलीजेन्स पर काम कर रही है सरकार, यह भारत के युवाओ को नए अवसर देगा। ये नए स्टार्टअप के लिए संभावनाए खोलेगा, इस से कृषि ,शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रो में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

नई शिक्षा नीति युवा शक्ति के लिए जरूरी-

सरकार भारत की युवा शक्ति की शिक्षा और कौशल विकास के लिए निरन्तर नए कदम उठा रही है इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई है और उसे तेजी से लागू किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओ और मातृ भाषा में शिक्षा पर जोर दिया गया है । मेडिकल और कानून जैसे विषयों कि पढ़ाई मातृ भाषा में शुरू कि गई है ।

डिजिटल लेनदेन बढ़ा-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है. पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है.

किसानों की आय में हुई वृद्धि

सरकार खेती को अधिक लाभदायक बनाने पर जोर दे रही है । हमारा लक्ष्य खेती की लागत को काम करते हुए मुनाफा बढ़ाना है । पी एम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अबतक 2 लाख 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मिल चुके है । पिछले 10 वर्षों में , किसानों के लिए बैंको से आसान ऋण में तीन गुना वृद्धि हुई है ।

अभिभाषण के बाद ऐतिहासिक बग्घी में बैठ राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू

लोकसभा-राज्यसभा के जॉइंट सेशन में अभिभाषण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गई हैं. राष्ट्रपति अपनी ऐतिहासिक बग्घी में सवार होकर नए संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं. राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र 2024 का आगाज हो गया है. अब कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी.

Back to top button