
India-US Trade Deal: दवाइयां, डायमंड्स, मसाला… इन चीजों पर US में 0% टैरिफ
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उन प्रोडक्ट्स के नाम बताए, जिसके तहत अमेरिका भारत के प्रोडक्ट्स पर जीरो फीसदी टैरिफ लगा रहा है।
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देगा। गोयल का यह बयान भारत और अमेरिका द्वारा व्यापार समझौते पर संयुक्त बयान जारी करने के बाद आया है, जिस पर आने वाले दिनों में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। उन्होने कहा कि अमेरिका बहुत सी चीजों पर भारत के लिए ‘0 ‘ ड्यूटी लगा रहा है, जिसमें जेम्स एंड ज्वैलरी, एग्रीकल्चर चीजें, दवाइंया और अन्य वस्तुएं शामिल हैं.
इन चीजों पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ
पीयूष गोयल ने किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए कहा कि इस समझौते से भारतीय कृषि उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के प्रवेश मिलेगा। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि इससे देश के किसानों को कोई नुकसान न हो।
उन्होंने बताया कि चाय, मसाले, कॉफी, नारियल तेल, कोपरा, और वनस्पति मोम जैसे उत्पादों पर अमेरिका में कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा, केले, आम, अमरूद, एवोकाडो, कीवी, पपीता, अनानास, मशरूम, जड़ वाली सब्जियां, अनाज, जौ, बेकरी उत्पाद, कोको उत्पाद, तिल, खसखस और खट्टे फलों के रस जैसे कई फल, सब्जियां और कृषि उत्पाद भी बिना किसी शुल्क के अमेरिकी बाजार में पहुंचेंगे।
किसानों के हितों पर क्या बोले गोयल?
गोयल ने दोहराया कि सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे किसानों के हितों को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भारत-अमेरिका समझौता भारत के किसानों, MSMEs (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और हैंडिक्राफ्ट सेक्टर के हितों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता है।’
दवा निर्यात पर जीरो टैरिफ
- गोयल ने बताया कि भारत से करीब 13 अरब डॉलर के दवा निर्यात पर भी अमेरिका में शून्य-शुल्क लगेगा।
- रत्न और आभूषण (gems and jewellery) निर्यात को भी शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, साथ ही कई अन्य उच्च-मूल्य वाले उत्पाद भी इसमें शामिल हैं।
स्मार्टफोन पर भी होंगे टैरिफ फ्री
भविष्य की ओर देखते हुए, गोयल ने कहा कि भारत से निर्यात होने वाले स्मार्टफोन पर भी भविष्य में शून्य-शुल्क लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कई अन्य भारतीय निर्यात पर भी लगने वाले शुल्क को कम करके शून्य कर दिया जाएगा।
It is a big thrust to MSMEs employing a large number of women and youth.
With exports from labour intensive sectors like textiles & apparel, leather & footwear, toys, and gems & jewellery to the US set to scale, lakhs of jobs will be created while boosting domestic… pic.twitter.com/p25DGN5QCd
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 7, 2026
इनमें विमान और मशीनरी के पुर्जे, जेनेरिक दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स, बंगाल, केरल और महाराष्ट्र से रत्न और हीरे, सिक्के, प्लैटिनम, घड़ियां, आवश्यक तेल, झूमर जैसे कुछ घर की सजावट के सामान, बीज, अकार्बनिक रसायन और यौगिक शामिल हैं। गोयल ने स्पष्ट किया कि इन उत्पादों पर कोई जवाबी शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका में इन पर शुल्क शून्य होगा।
डील में डेयरी प्रोडक्ट भी शामिल
इससे पहले पीयूष गोयल
भारत की किन चीजों को मिली सुरक्षा?
- फ्रोजन सब्जियां जैसे आलू, मटर, खीरा और गुरकिन। इसके अलावा बीन्स, अन्य फलियां (छिलके वाली या बिना छिलके वाली), अस्थायी रूप से संरक्षित सब्जियां जैसे खीरा और मशरूम (एगरिकस प्रजाति) और मिश्रित डिब्बाबंद सब्जियां। इन सब का आयात नहीं हो सकेगा।
- डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध (तरल, पाउडर, कैंडीड आदि), पनीर (मोज़ेरेला, ब्लू वेन्ड, कसा हुआ/पाउडर आदि), क्रीम, मक्खन तेल, दही, पनीर और अन्य उत्पाद, छाछ, मट्ठा उत्पाद आदि, मक्खन और घी।
- अनाज में रागी, गेहूं, कोपरा, समाक, मक्का, बाजरा, चावल, जौ, जई, ज्वार, महीन आटा, और आटा (गेहूं, मक्का, चावल, बाजरा आदि)।
- मसालों में काली मिर्च, लंबी, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी (छाल, फूल आदि), धनिया, जीरा, हींग, अदरक, हल्दी, अजवाइन, मेथी, कैसिया, सरसों, राई, भूसी और अन्य पिसे हुए मसाले।
अमेरिका को क्या मिलेगा?
अमेरिका की तरफ से भी कुछ जानकारी सामने आई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि भारत अमेरिका से आने वाली औद्योगिक वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स को खत्म करेगा या कम करेगा। इसके अलावा, अमेरिका से आने वाले कई तरह के खाद्य और कृषि उत्पादों पर भी टैक्स कम होगा। इनमें सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स (डीडीजी), पशु आहार के लिए लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्प्रिट जैसे उत्पाद शामिल हैं। ने बताया था कि भारत-अमेरिका व्यापार सौदे में डेयरी उत्पाद, फल, सब्जियां, मसाले और अनाज जैसी चीजें शामिल हैं।
इन सभी को इस तरह से सुरक्षित किया गया है कि हमारे देश के किसानों को कोई नुकसान न हो। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यह समझौता भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस डील में किसानों की भलाई का ध्यान रखा गया है और इससे देश का विकास होगा।





