zomato फाउंडर दीपेन्द्र गोयल का एटर्नल ग्रुप से इस्तीफा, अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे जिम्मेदारी

Eternal CEO Resigns: शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में गोयल ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब कंपनी की कमान अलबिंदर ढींडसा संभालेंगे, जिन्हें नया सीईओ नियुक्त किया गया है.

Eternal CEO Resigns: कॉर्पोरेट जगत में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला है. एटर्नल ग्रुप के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी खुद गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की है. उन्होंने बताया कि शेयरधारकों की मंजूरी के बाद वे अब कंपनी के बोर्ड में वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाते रहेंगे, जबकि अलबिंदर ढींडसा एटर्नल ग्रुप के नए Group CEO होंगे।

गोयल छोड़ रहे CEO पद

Eternal ने 21 जनवरी को एक्सचेंज को बताया कि कंपनी के फाउंडर Deepinder Goyal 1 फरवरी 2026 से CEO के पद से हट रहे हैं। उनकी जगह Albinder Dhindsa अब Eternal की कमान संभालेंगे, जो अभी Blinkit के CEO हैं।

क्या नहीं बदलेगा?

दीपिंदर गोयल ने साफ किया कि यह फैसला कंपनी से दूरी बनाने का नहीं है. उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने जीवन के 18 साल, यानी लगभग आधी जिंदगी, इस कंपनी को बनाने में लगा दी है और वे आगे भी इससे जुड़े रहेंगे. उन्होंने कहा, “वे कंपनी की लॉन्ग टर्म स्ट्रैटेजी, कंपनी कल्चर, लीडरशिप डेवलपमेंट और एथिक्स व गवर्नेंस से जुड़े फैसलों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.”

गोयल ने यह भी भरोसा दिलाया कि अलबिंदर ढींडसा, अक्षांत और वे पहले की तरह मिलकर काम करते रहेंगे और सभी बिजनेस CEO को वही स्वायत्तता मिलेगी, जो अब तक मिलती रही है.

अलबिंदर ढींडसा ही क्यों?

गोयल ने अलबिंदर ढींडसा की तारीफ करते हुए लिखा कि Blinkit को अधिग्रहण से लेकर ब्रेकईवन तक पहुंचाने में ढींडसा की अहम भूमिका रही है. उन्होंने टीम, सप्लाई चेन, कल्चर और ऑपरेशनल सिस्टम को मजबूत किया. गोयल के मुताबिक, अलबिंदर एक “battle-hardened founder” हैं और उनकी एग्जीक्यूशन क्षमता बेहद मजबूत है.

 

Back to top button