
Share Market: गिरकर संभला भारतीय शेयर बाजार, Sensex-Nifty हरे रंग के निशान पर
Share Market Today: शेयर बाजार में आज तेजी के साथ शुरुआत हुई। Sensex-Nifty दोनों हरे रंग के निशान पर खुले। जानें क्या है बड़ी कंपनियों के शेयरों का हाल…
Share Market Today: लगातार चार सत्रों में गिरावट के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारती शेयर बाजार हरे निशान में खुला। इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सपाट रहने के बाद खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 176 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,357 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। तो वहीं निफ्टी 46 अंक या 0.18 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,923 पर था।
गिरकर संभला भारतीय शेयर बाजार
इस दौरान, व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में करीब 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स पैक में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में इटरनल, एचसीएल टेक, बीईएल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस शामिल थे, जिनमें 0.5 प्रतिशत से 2.70 प्रतिशत तक की उछाल दर्ज की गई और टॉप गेनर्स की।
अलर्ट मोड पर रहेंगे निवेशक
आज भारत पर 500 परसेंट टैरिफ लगाने के डोनाल्ड ट्रंप के नए फरमान पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है, जिसका निवेशकों को इंतजार है. इसके अलावा, निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड के बैलेंस शीट डेटा, नॉन-फार्म पेरोल डेटा और बेरोजगारी डेटा के साथ-साथ चीन से महंगाई को लेकर आने वाली डेटा पर भी रहेगी. वहीं, घरेलू स्तर पर निवेशक बैंक लोन ग्रोथ डेटा और विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.
एशियाई बाजारों का हाल
शुक्रवार सुबह एशियाई बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुले. इस दौरान जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 ने 0.54 परसेंट की बढ़त हासिल की, जबकि टॉपिक्स 0.46 परसेंट तक चढ़ा. इससे उलट दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41 परसेंट लुढ़क गया और स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.21 परसेंट नीचे आ गया. इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी फ्लैटलाइन से थोड़ा नीचे आ गया.
अमेरिकी बाजार में कैसा रहा कारोबार?
अमेरिकी बेंचमार्क गुरुवार के कारोबार में मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 270.03 अंक या 0.55 परसेंट चढ़ा और 49,266.11 पर बंद हुआ. टेक-हैवी इंडेक्स नैस्डैक में 0.44 परसेंट की गिरावट आई और आखिरकार यह 23480.02 पर सेटल हुआ. S&P 500 ने 0.01 परसेंट की बढ़त हासिल की और 6921.46 पर बंद हुआ.
अमेरिकी डॉलर
निया की 6 प्रमुख करेंसी के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी को मापने वाला अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) शुक्रवार सुबह 0.08 परसेंट की बढ़त के साथ 98.93 पर ट्रेड कर रहा था. इसके बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी करेंसीज शामिल हैं. 8 जनवरी को रुपया 0.16 परसेंट गिरकर डॉलर के मुकाबले 90.03 पर बंद हुआ था.





