Stock Market: शेयर बाजार में ताबड़तोड़ तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Stock Market News Today: अमेरिका-ईरान युद्ध पर आई राहत भरी खबर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वापस की. मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ खुले.

Stock Market News Today: सोमवार को भारी गिरावट के बाद आज मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market Live Updates) शानदार मजबूती के साथ खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1-1 फीसदी की मजबूती के साथ खुले हैं। मंगलवार को सेंसेक्स 77,566.16 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 809.57 अंर या 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 78,375.73 पर खुला। वहीं निफ्टी 24,199.70 के मुकाबले 1.05 फीसदी उछलकर 24,280.80 पर खुला है।

मंगलवार को तेल की कीमतों (Crude Oil Price Today) में गिरावट आई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, जिससे ग्लोबल तेल सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कम हो गई। इससे क्रूड ऑयल 9 फीसदी तक सस्ता हुआ और अब शेयर बाजार में भी तेजी दिख रही है।

सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल

मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए. सेंसेक्स (SENSEX) करीब 800 अंक उछलकर 78,375 के पार ओपन हुआ, वहीं निफ्टी (NIFTY) में भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई. सुबह 9:15 बजे तक सेंसेक्स 693 अंक (0.89%) की बढ़त के साथ 78,259.91 पर और निफ्टी 190 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 24,218.40 पर कारोबार कर रहा था.

IndiGo बना टॉप गेनर शेयर

आज बाजार की रिकवरी में चुनिंदा बड़े शेयरों का अहम रोल रहा, जिससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. शुरुआती कारोबार में InterGlobe Aviation (IndiGo) करीब 3.20% की उछाल के साथ टॉप गेनर बनकर उभरा. इसके साथ ही Asian Paints (3.06%) और UltraTech Cement (2.78%) में भी शानदार खरीदारी देखने को मिली. दिग्गज कंपनी L&T, Adani Ports और Tata Steel के शेयरों ने भी 1.60% से 2% तक की बढ़त बनाकर बाजार को मजबूकती दी.

बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank और SBI जैसे हेवीवेट शेयर्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि ट्रंप इफेक्ट और सस्ते होते कच्चे तेल ने मार्केट के सेंटिमेंट को पूरी तरह से बदल दिया है. क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती देखने को मिली.

Nikkei 225 करीब 1,670.36 अंक (3.17%) चढ़कर 54,399.08 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं Hang Seng Index 432.50 अंक (1.70%) की बढ़त के साथ 25,840.97 पर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा दक्षिण कोरिया का KOSPI भी तेज उछाल के साथ 256.46 अंक (4.88%) बढ़कर 5,508.33 के स्तर पर पहुंच गया.

एशियाई बाजारों में आई इस तेजी से वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत होता नजर आया और इसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार की शुरुआत पर भी दिखाई दिया.

Back to top button