
Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी में नहीं रुक रही गिरावट, ग्राहकों को मिली गुड न्यूज़
Gold-Silver Price Crash: Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी इस समय निवेशकों के बीच चर्चा में हैं और लोग इनके दामों पर करीबी नजर रख रहे हैं। कीमती मेटल सेक्टर ने 2 दिन की तेजी को तोड़ दिया। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 10% गिर गया जबकि एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 2% नीचे है।
Gold-Silver Price Today: अगर आप आज, 5 फरवरी को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. आज एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold Silver Crash) देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Gold and Silver News) में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है. एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन की तेजी के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है.
चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट के बारे में, तो एमसीएक्स पर बीते कारोबारी दिन 5 मार्च की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price 2,68,850 रुपये पर क्लोज हुआ था और जब वायदा कारोबार की शुरुआत हुई, तो ये एक झटके में गिरकर 2,44,654 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो चांदी सीधे 24,196 रुपये तक सस्ती हो गई.
हाई से अभी कितनी सस्ती है Silver
बीते महीने के आखिर में 29 जनवरी को चांदी की कीमत ने तूफानी रफ्तार से भागते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये का नया लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था. लेकिन इसके बाद से ही सिल्वर प्राइस क्रैश (Silver Crash) होने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो बजट के बाद रुका नजर आया. लेकिन महज दो दिन के ब्रेक के बाद ये फिर तेजी से फिसली है. हाई से तुलना करें, तो फिलहाल वायदा चांदी 1,75,394 रुपये सस्ती मिल रही है.
Gold का भी चांदी जैसा हाल
अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो चांदी की तरह ये भी गुरुवार को खुलने के साथ ही क्रैश (Gold Rate Crash) हुआ है. बीते कारोबार दिन 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold का रेट 1,53,046 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को खुलने के साथ ही ये गिरकर 1,48,455 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से ये 4,591 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.
सोना अपने हाई से इतना सस्ता
चांदी की तरह गोल्ड रेट भी 29 जनवरी को अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था और तेज रफ्तार के साथ 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था और यहां से इसमें भी लगातार तेज गिरावट आई थी, जो बजट के एक दिन बाद तक जारी रही थी. बीते दो दिन में आया उछाल भी गुरुवार को साफ हो गया और अगर इस हाई लेवल से गोल्ड प्राइस क्रैश (Gold Price Crash) देखें, तो फिलहाल सोना 44,641 रुपये सस्ता मिल रहा है





