Stock Market: शेयर बाजार की लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

Stock Market 16 March: लगातार चार दिनों की भारी गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में हरियाली लौट आई है. मिडिल ईस्ट के तनाव और बुधवार को सेंसेक्स-निफ्टी में आई करीब 1.55% की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार ने शानदार वापसी की है.

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 16 मार्च की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स-निफ्टी कभी लाल तो कभी हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे थे.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 148.13 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ ओपन हुआ. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 74,415.79 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50  35.00 अंक या 0.15 फीसदी फिसलकर 23,116.10 के लेवल पर ओपन हुआ था.

कौन सा शेयर चढ़ा और कौन गिरा?

सेंसेक्स के बड़े शेयरों में आज सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी (L&T), बीईएल (BEL), एनटीपीसी और टाटा स्टील जैसे शेयर सबसे ज्यादा मुनाफे (Top Gainers) में हैं. दूसरी तरफ, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के कुछ शेयरों पर दबाव दिख रहा है. एचसीएल टेक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स जैसे शेयरों को आज नुकसान झेलना पड़ रहा है और ये गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट से आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक, एनटीपीसी और सनफॉर्मा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा रहे थे.

बीते दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण ग्लोबल मार्केट में बिकवाली और तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में ही दोनों पइंडक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए थे. हालांकि, सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर रहा था.

Back to top button