
Stock Market: लगातार तीसरे दिन झूमा शेयर बाजार, निफ्टी 23,700 के पार
Stock Market Today: शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 18 मार्च की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) में आज यानी बुधवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. गिरावट के दौर को पीछे छोड़ते हुए बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी जा रही है. बुधवार, 18 मार्च की सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने रॉकेट जैसी रफ्तार पकड़ी है, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं.सुबह 9:18 बजे के करीब सेंसेक्स 438.86 अंक (0.58%) की मजबूती के साथ 76,509.70 के स्तर पर पहुंच गया.
वहीं, निफ्टी भी 136.60 अंक (0.58%) उछलकर 23,717.75 के पार निकल गया है. बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल है। सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 464 अंक की तेजी के साथ 76,535 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 109 अंक उछल गई थी और 23,690 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर
खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट से इंडिगो, टीसीएस, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.
मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में मंगलवार, 17 मार्च के कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,070.84 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 172.35 अंक या 0.74 प्रतिशत उछलकर 23,581.15 के लेवल पर बंद हुए थे.
बीएसई बास्केट से एटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, अडानी पोर्ट और एचसीएल टेक रहे थे.
निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में तेजी थी. निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी के शेयर फिसल गए थे. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.





