
Stock Market: शेयर बाजार में तेजी जारी, Sensex-Nifty दोनों उछले
Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर तेजी के साथ शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty हरे रंग के निशान पर खुले।
Stock Market Opening Today: भारतीय शेयर बाजार आज के दिन यानी 10 फरवरी 2026 को बढ़त के साथ खुला है. मजबूत वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी के दम पर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी रौनक देखी जा रही है और दोनों इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
सुबह 9:28 बजे के करीब, सेंसेक्स (Sensex) 182 अंकों (0.22%) की बढ़त के साथ 84,247 के स्तर पर पहुंच गया.वहीं, निफ्टी (Nifty) भी 50 अंकों (0.19%) की मजबूती दिखाकर 25,917 पर कारोबार कर रहा है. केवल बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.20% से 0.58% तक की बढ़त देखी जा रही है.
ग्लोब कैपिटल में टेक्निकल रिसर्च के सहायक उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा, “निफ्टी इंडेक्स ने अपने चार दिनों के कंसोलिडेशन रेंज को ऊपर की ओर तोड़ दिया है, जिससे अगले कुछ ट्रेडिंग सेशंस में 26,150–26,200 के स्तर तक पहुंचने का रास्ता खुल गया है। वहीं, नीचे की ओर 25,500–25,700 का क्षेत्र एक मजबूत सपोर्ट स्तर के रूप में काम करेगा।”
इससे पहले सोमवार को एनएसई निफ्टी 50 174 अंकों यानी 0.68% की बढ़त के साथ 25,867 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 485 अंकों यानी 0.58% की तेजी के साथ 84,065 पर बंद हुआ था।
किन सेक्टरों में है सबसे ज्यादा रौनक?
आज बाजार के सभी सेक्टर्स ‘हरे निशान’ में ट्रेड कर रहे हैं. सबसे ज्यादा खरीदारी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.85%), रियल्टी (0.55%) और मेटल (0.53%) शेयरों में देखी जा रही है. दिग्गज सरकारी कंपनी ONGC आज के टॉप गेनर्स यानी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयर में शामिल है.
शानदार तिमाही नतीजे के बाद ये के शेयर चढ़े
आज के सेशन में सबसे बड़ी हलचल BSE Ltd के शेयरों में देखने को मिल रही है, जिसके शेयर सुबह के कारोबार में 5% से ज्यादा उछल गए. BSE के शेयर आज ₹3,144 के करीब ट्रेड कर रहे हैं. कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके शानदार तिमाही नतीजों (Q3 Results) के बाद आई है, जिसमें नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 174% का जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बाजार जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,500-25,700 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट का काम करेगा. वहीं, ऊपर की तरफ 26,000–26,100 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकती है. कल यानी सोमवार को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था, जहां सेंसेक्स ने 485 और निफ्टी ने 173 अंकों की छलांग लगाई थी.





