Stock Market: अचानक शेयर बाजार में आई भारी गिरावट, कई लाख करोड़ स्‍वाहा

Stock Market: शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट आई. सेंसेक्‍स निफ्टी समेत सभी इंडेक्‍स में व्‍यापक दबाव दिखाई दिया. इस गिरावट के कारण निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

Stock Market: शेयर मार्केट में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 770 अंक की गिरावट के साथ 81,538 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में भी करीब 241 अंक की गिरावट रही, ये 25,048 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। निफ्टी के बैंकिंग, ऑटो मीडिया और मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

बजट तक जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव

बाजार एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट से पहले बाजार किसी बड़े ट्रेंड को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 25,000 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर बाजार इसके नीचे जाता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। निवेशकों को फिलहाल संभलकर रहने और चुनिंदा लार्ज-कैप शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.76% बढ़कर 4,990 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.29% चढ़कर 53,846 पर बंद हुआ है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.45% चढ़कर 26,749 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.33% बढ़कर 4,136 पर बंद हुआ है।
  • 22 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.63% चढ़कर 49,384 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डेक कंपोजिट में 0.91% और S&P 500 में 0.55% की तेजी रही थी।
  • 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों( FIIs) ने 2,549 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने 4,222 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स सेंसेक्स 398 अंक चढ़कर 82,307 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 132 अंक की तेजी रही थी। ये 25,290 के स्तर के पर बंद हुआ था।

Back to top button