
Stock Market: तेज क्रैश के बाद बमबम शेयर बाजार, Sensex-Nifty ने मारी पलटी
Stock Market Surge After Crash: शेयर बाजार में मंगलवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश नजर आए, तो अगले ही पल दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए दिखाई देने लगे।
Stock Market Surge After Crash: गिफ्ट निफ्टी में मजबूती से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है। भारत-यूरोपीय संघ डील और अमेरिकी टैरिफ वापसी से निवेशकों का सेंटीमेंट खरीदारी वाला हो सकता है। एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजे और अन्य महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट घटनाक्रमों पर भी नजर रहेगी।
सुबह करीब सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) 72.50 अंक या 0.29 फीसदी चढ़कर 25,162.50 पर है। गिफ्ट निफ्टी में मजबूती से शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत की उम्मीद है। भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच डील के एलान और अमेरिका की तरफ से अतिरिक्त 25% टैरिफ को वापस लेने की उम्मीद से भी निवेशकों का सेंटीमेंट खरीदारी वाला हो सकता है। इस बीच आज कौन-से शेयरों में हलचल दिख सकती है, आइए जानते हैं।
आज तिमाही नतीजे –
एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आदित्य विजन, बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, वोडाफोन आइडिया, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स, मैरिको, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, NESCO, रेमंड, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, विशाल मेगा मार्ट और वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट 27 जनवरी को अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी।
पहले भर-भराकर टूटे, फिर बने रॉकेट
शेयर मार्केट में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 81,537 की तुलना में फिसलकर 81,436 पर ओपन हुआ और फिर मिनटों में करीब 450 अंक की गिरावट लेकर 81,088 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. हालांकि, ये गिरावट अगले ही पल तूफानी तेजी में तब्दील हो गई और इंडेक्स करीब 300 अंक तक चढ़कर 81,844 के लेवल पर पहुंच गया.
न सिर्फ सेंसेक्स, बल्कि एनएसई का निफ्टी इंडेक्स भी अचानक पलटी मारता हुआ नजर आया. NSE Nifty अपने पिछले बंद 25,048.65 के मुकाबले फ्लैट खुला और फिर तेजी से फिसला. शुरुआती कारोबार में ये इंडेक्स 24,932 के लेवल पर आ गया था, लेकिन फिर सेंसेक्स की तरह ही इसने भी अपनी रफ्तार तेज की और 25,161 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया.
सबसे तेज भागे ये 10 शेयर
शेयर बाजार में अचानक लौटी तेजी के बीच जिन शेयरों ने सबसे तेज रफ्तार पकड़ी, उनमें बीएसई लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Axis Bank Share (4.56%), Adani Ports Share (4.43%), NTPC Share (3%) शामिल रहे, इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Aegis Vopak Terminals Share (8.10%), Premier Share (5%), APL Apollo Share (3.80%), Relaxo Share (3.30%), Sona Comster Share (3.10%), M&M Finance Share (2.90%) और BDL Share (2.30%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे.





