
Stock Market Crash: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक गिरा
Stock Market Crash: शेयर मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि निफ्टी भी 200 अंक से अधिक फिसल गया है।
Stock Market Crash: अमेरिका से भारतीय शेयर बाजार तक कोहराम मचा हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह AI को लेकर चिंता अब ग्लोबल स्तर पर आ चुकी है. एआई से मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है. खासकर आईटी कंपनियों के लिए तो बड़ा संकट खड़ा हो चुका है. शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भी खुलते ही तेजी से गिरा. सेंसेक्स 772.19 अंक या 0.92% टूटकर 82,902.73 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 0.78 फीसदी या 200.30 अंक गिरकर 25,606.90 पर कारोबार कर रहा था.
IT शेयरों में भारी गिरावट
सबसे ज्यादा गिरावट आईटी शेयरों में देखी जा रही है. टीसीएस इंफोसिस, एचसीएल टेक से लेकर महिंद्रा टेक के शेयर करीब 6 फीसदी तक गिरे हैं. निफ्टी आईटी इंडेक्स में दो दिन में करीब 10 फीसदी गिरावट आई है। टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और एमफेसिस में 4 से 6 फीसदी गिरावट आई है। देश की दूसरे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस का शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान करीब 6 फीसदी गिरावट के साथ 1,281.55 रुपये पर आ गया जो इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर है। टीसीएस का शेयर भी 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर 2,579 रुपये पर आ गया।
BSE के टॉप 30 शेयरों में से 24 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. बाकी 6 शेयरों में तेजी है, जो मामूली तेजी पर हैं. Infosys में करीब 6 फीसदी, टीसीएस में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. एचसीएल टेक 4.14 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट है.
एशियाई बाजार
शुक्रवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले। अमेरिकी बाजार में रातभर आई गिरावट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े व्यवधान की आशंकाओं का असर देखा गया। जापान का निक्केई 225 0.58% गिर गया। हालांकि इसने कुछ समय के लिए 58,000 का स्तर छुआ था। टॉपिक्स इंडेक्स भी 0.58% नीचे रहा।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.35% बढ़ा जबकि स्मॉल-कैप कोसडैक 1.36% गिर गया। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 26,703 पर थे जो इंडेक्स के पिछले बंद स्तर 27,032.54 से नीचे है।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी इंडेक्स लगातार तीन सत्रों तक गिरने के बाद अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स लगभग स्थिर रहे। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.02% बढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.04% की बढ़त देखी गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।





