Share Market Today: खुलते ही अचानक बिखरा शेयर बाजार, ये स्टॉक धड़ाम

Share Market Today: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। Sensex-Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। Tata Cap में 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

Share Market Today: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और भू-राजनीतिक तनावों के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 311.33 अंक टूटकर 82,934.85 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 99.5 अंक फिसलकर 25,486 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर में तेजी रही।

सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही फिसले

बीएसई का सेंसेक्स शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर अपने पिछले बंद 83,246 की तुलना में फिसलकर 83,207 के लेवल पर ओपन हुआ था, फिर इसमें गिरावट तेज होती चली गई और महज कुछ ही मिनटों में BSE Sensex 370 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 82,867 के लेवल पर आ गया. निफ्टी का भी ऐसा ही हाल रहा और ये एनएसई इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 25,585 के मुकाबले सिर्फ पांच अंक टूटकर खुलने के बाद अचानक 25,453 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया.

विदेशों से मिल रहे थे खराब सिग्नल

भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में गिरावट के संकेत विदेशों से पहले ही मिल रहे थे. दरअसल, बीते कारोबारी दिन जहां अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) बुरी तरह टूटकर क्लोज हुए थे और Dow Jones Futures 442 अंक, Dow Jones 84 अंक, जबकि S&P इंडेक्स भी रेड जोन में बंद हुआ था. तो वहीं मंगलवार को कारोबार की शुरुआत होने पर साउथ कोरिया के KOSPI Index को छोड़कर लगभग सभी एशियाई बाजारों में कोहराम मचा नजर आया.

एशियाई बाज़ार

शुरुआती कारोबार में एशिया-पैसेफिक बाजार ज्यादातर कमजोर रहे। जापान का निक्केई 225 लगभग 0.7% फिसल गया और टॉपिक्स इंडेक्स 0.52% गिर गया। दक्षिण कोरिया में, कोस्पी में 0.41% की गिरावट आई, जबकि कोस्डेक में गिरावट आई।

Back to top button