Stock Market: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत, Sensex-Nifty में हल्की उछाल

Share Market Today: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में Sensex-Nifty हरे रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए।

Share Market Today: क्रिसमस की छुट्टी से एक दिन पहले बाजार में हल्का पॉजिटिव रुख देखने को मिला। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही, लेकिन कारोबार के दौरान बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिला। मजबूत रुपये और वैश्विक स्तर पर बेहतर माहौल के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 85,524.84 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी-50 26,177.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

Sensex and Nifty 50 Updates

बुधवार सुबह शेयर बाजार में सेंसेक्स 8.27 अंक की छोटी बढ़त के साथ 85,533.11 पर खुला। वहीं, निफ्टी में 53.5 अंक की गिरावट ​देखी गई, जिसके साथ निफ्टी 26,170.65 पर खुला। 09:27 एएम पर सेंसेक्स 92.50 अंकों यानी 0.11% की बढ़त के साथ 85,617.34 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 40.75 अंकों यानी 0.16% की बढ़त के साथ 26,217.90 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदानी पोर्ट्स और इटरनल लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वहीं, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा पिछड़ने वालों में शामिल थे।

एशियाई बाजारों में दिखी बढ़त 

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

घरेलू निवेशकों के भरोसे से बाजार को मिलेगी मजबूती

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि जैसे-जैसे 2025 समाप्त हो रहा है, बाजार में तेजी के साथ समेकन का दौर शुरू होता दिख रहा है। मजबूत घरेलू मैक्रो आर्थिक स्थिति और वित्त वर्ष 2026 की तीसरी और चौथी तिमाही व वित्त वर्ष 2027 के लिए आय वृद्धि की अनुकूल उम्मीदें बाजार को मूलभूत समर्थन प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि घरेलू निवेश में निरंतर वृद्धि और प्रत्यक्ष निवेशक (डीआईआई) की लगातार खरीदारी से बाजार को मजबूती मिलेगी। हालांकि, चूंकि एफआईआई तेजी के दौरान शेयर बेच सकते हैं, इसलिए बाजार में तेज उछाल की संभावना नहीं है।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर इस समय सबसे ज्यादा लाभ पाने वालों में कोल इंडिया, श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स और जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल थे। दूसरी ओर निफ्टी 50 पैक में प्रमुख पिछड़ने वालों में इंफोसिस, विप्रो, आयशर मोटर्स, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा शामिल हैं।

 

Back to top button