Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, Sensex-Nifty दोनों सपाट

Share Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले।

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Opneing) की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी 90 प्वाइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, साथ ही यूएस फ्यूचर्स और हेंगसेंग भी कमजोरी दिखा रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज बड़े इवेंट के तौर पर आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी है जिसका एलान सुबह 10 बजे होगा। इसके अलावा, मार्केट आज टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प, एलआईसी और भारती एयरटेल के तिमाही नतीजों पर रिएक्ट करेगा।

दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग पर खुले। निफ्टी 50 आज 75 अंक या 0.29% गिरकर 25,568 पर खुला जबकि बीएसई सेंसेक्स 173 अंक या 0.21% गिरकर 83,141 पर खुला।

इससे पहले गुरुवार (5 फरवरी) को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 133 अंक या 0.52% गिरकर 25,643 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 504 अंक या 0.60% गिरकर 83,314 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

अमेरिकी बाज़ार

अमेरिका के प्रमुख शेयर बाज़ार सूचकांक गुरुवार के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए। टेक और सॉफ्टवेयर शेयरों में जारी बिकवाली के कारण बाज़ार लगातार दूसरे दिन नीचे बंद हुआ।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज लगभग 592.58 अंक या 1.20% गिरकर 48,908.72 पर बंद हुआ। एस एंड पी 500 सूचकांक 1.23% गिरकर 6,798.40 पर बंद हुआ और इस साल के लिए नकारात्मक क्षेत्र में पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 1.59% गिरकर 22,540.59 पर बंद हुआ।

 

 

Back to top button