Stock Market: शेयर बाजार हुआ धड़ाम! सेंसेक्स-निफ्टी भी लुढ़का

Stock Market Updates: शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई है।

Stock Market Updates Today Opening Bell: बीते दो कारोबारी दिन की तेजी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.19 अंक या फिर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85467.49 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.21 प्रतिशत या फिर 54.75 अंक की गिरावट के बाद 26,137.40 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आज सेंसेक्स 85,347.40 और निफ्टी 26,109.55 अंक पर खुला है।

एशियाई मार्केट का बुरा हाल

शुक्रवार को एशियाई बाजारों का हाल बेहाल होता नजर आया. जापान का निक्केई 225 खुलते ही 1.57 परसेंट गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.72 परसेंट तक फिसल गया. साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.09 परसेंट और कोस्डैक में 3.01 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 1.3 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया.

एशियाई बाजारों में आज गिरावट आने की वजह कहीं न कहीं निवेशकों के मन में अमेरिकी ब्याज दरों में बदलाव की चिंताएं हो सकती हैं. इसके अलावा, वहां के जॉब मार्केट में आई कमजोरी और  ग्लोबल टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में तेज बिकवाली भी गिरावट के लिए जिम्मेदार है. इस बिकवाली से  जापान के सॉफ्टबैंक समेत तमाम एशियाई टेक कंपनियों को नुकसान पहुंचा है. अकेले सॉफ्टबैंक में 10 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई है.

US मार्केट में भी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई. नैस्डैक 2.16 परसेंट नीचे बंद हुआ, जबकि डॉव 0.84 परसेंट ​​गिरा और S&P 500 बंद होने तक 1.56 परसेंट तक गिरा.

 

Back to top button