
Stock Market: शेयर बाजार की फ्लैट ओपनिंग, Sensex-Nifty दोनों सपाट
Share Market Today: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुआ।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन मिला-जुला नजर आ रहा है. मंगलवार को बाजार में आई शानदार तेजी के बाद, बुधवार ,11 मार्च को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सुस्त रही. ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंका ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क कर दिया है, जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों ने भारतीय बाजार की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है.
बाजार की सुस्त शुरुआत
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बिल्कुल फ्लैट खुला है. सेंसेक्स (BSE Sensex) सुबह 9:15 बजे 25.22 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 78,180.76 पर कारोबार करता दिखा. वहीं, निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 29.75 अंक फिसलकर 24,231.85 के स्तर पर खुला.
बाजार में यह सुस्ती ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर दुनियाभर के बाजारों में फैली चिंता की वजह से देखी जा रही है, जिसके चलते बड़े निवेशक अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं.
रॉकेट बने अदाणी ग्रुप के शेयर
अदाणी ग्रुप के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली. समूह की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे. अदाणी टोटल गैस का शेयर सबसे ज्यादा करीब 13.23% उछलकर 534.95 रुपये पर पहुंच गया. वहीं अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन करीब 1.95% बढ़कर 1,451.90 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.96% की तेजी के साथ 873.70 रुपये, अदाणी एंटरप्राइजेज 1.19% चढ़कर 2,020.20 रुपये, अदाणी पावर 1.17% बढ़कर 140.56 रुपये और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस करीब 1.48% की बढ़त के साथ 1,028.60 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
एशियन मार्केट
एशियाई बाजारों में बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी रही, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका-ईरान युद्ध के घटनाक्रम का आकलन किया। जापान का निक्केई 225 1.36 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.22 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.52 प्रतिशत की तेजी आई, और कोस्डैक में 1.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।





