
Stock Market: मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex-Nifty उछला
Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक BSC Sensex और NSC Nifty दोनों हरे निशान पर खुले। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स 559 अंक उछलकर 82,785 और निफ्टी 25,582 पर खुला.
Stock Market Today: शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है। निफ्टी 25,424.65 के मुकाबले 88 अंकों की तेजी के साथ 25,512.60 पर खुला है, जबकि सेंसेक्स ने 82,225.92 के मुकाबले 305 अंकों की तेजी के साथ 82,530.12 पर शुरुआत की है। आज आईटी शेयरों में फिर से हरियाली लौटी है। शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा, टीसीएल, एचसीएल टेक और इंफोसिस में 2 से 2.5 फीसदी तक की तेजी है।
उधर ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत से सोलर इंपोर्ट पर 126% की ड्यूटी लगा दी है। इससे सोलर मेकर कंपनियों के शेयरों पर निगेटिव असर पड़ सकता है। जियोपॉलिटिकल टेंशन भी बरकरार है। ये सभी संकेत शेयर बाजार के लिए निगेटिव माने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयरों में हलचल दिख सकती है।
बाजार का हाल: आंकड़ों की जुबानी
सुबह 9:30 बजे तक, बीएसई (BSE) सेंसेक्स 559 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की छलांग लगाकर 82,785 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई (NSE) निफ्टी 157 अंक या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,582 पर कारोबार करता दिखा. व्यापक बाजार में भी खरीदारी का माहौल रहा; निफ्टी मिडकैप 100 में 0.27% और स्मॉलकैप 100 में 0.46% की तेजी दर्ज की गई.
आईटी और मेटल सेक्टर में चमक
आज सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी आईटी (Nifty IT) इंडेक्स 1.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे बड़ा ‘गैनर’ बनकर उभरा. इसके साथ ही मेटल शेयरों में भी अच्छी मांग देखी गई और निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.43 प्रतिशत ऊपर रहा.
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि हालांकि आज सुधार दिख रहा है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताएं बरकरार हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण निवेशक अभी भी सतर्क हैं. इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकी उथल-पुथल भी बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही है.
ग्लोबल मार्केट का असर
एशियाई बाजारों में भी आज हरियाली रही. जापान का निक्केई 1.44%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.33% और चीन का शंघाई इंडेक्स 0.87% चढ़कर बंद हुए. इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजारों (नैस्डैक और एसएंडपी 500) में आई तेजी ने भारतीय निवेशकों का उत्साह बढ़ाया.
निवेशकों की संपत्ति में इजाफा
मंगलवार को मासिक डेरिवेटिव्स एक्सपायरी के दिन निफ्टी में 259 अंकों की बड़ी गिरावट आई थी, जिससे निवेशकों के करीब 2.85 लाख करोड़ रुपये डूब गए थे. आज की रिकवरी ने उस नुकसान की कुछ हद तक भरपाई की है. संस्थागत आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FIIs) ने 103 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 3,161 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी कर बाजार को संभाला





