Stock Market: शेयर मार्केट को ऐसी लगी नजर, Sensex-Nifty टमाटर की तरह लाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) आज 24 फरवरी को गिरावट के साथ खुले।

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 24 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 242.12 अंक या 0.29 प्रतिशत फिसल गया. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 83,052.54 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में भी गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी 50  71.20 अंक या 0.28 फीसदी फिसलकर 25,641.80 के लेवल पर ओपन हुआ था.

बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

सुबह 9:45 बजे तक BSE Sensex करीब 738.34 पॉइंट (0.89%) गिरकर 82,552 के स्तर पर आ गया. वहीं, Nifty 50 में भी 206.40 पॉइंट (0.80%) की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 25,506 पर ट्रेड करता मिला. बाजार की इस गिरावट ने कल की पूरी बढ़त को खत्म कर दिया है.

मंगलवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों ने बिकवाली शुरू कर दी. सुबह 9:20 बजे तक BSE Sensex करीब 498 पॉइंट (0.60%) गिरकर 82,796 पर आ गया. वहीं Nifty 50 भी 136 पॉइंट (0.53%) की गिरावट के साथ 25,576 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. इससे पहले प्री-ओपनिंग में भी बाजार सुस्त ही नजर आ रहा था, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही करीब 0.30% नीचे ट्रेड कर रहे थे.

सिर्फ बड़े शेयर ही नहीं, बल्कि छोटे और मंझोले शेयरों में भी बिकवाली हावी रही. Nifty मिडकैप 100 में 0.55% और स्मॉलकैप  100 इंडेक्स में 0.67% की गिरावट दर्ज की गई.

ट्रंप की नई चेतावनी ने बिगाड़ा बाजार का मूड

बाजार में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 15% नया ग्लोबल टैरिफ फ्रेमवर्क है. . ट्रंप ने उन देशों को कड़ी चेतावनी दी है जो हाल ही में हुई ट्रेड डील से पीछे हटने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, अमेरिका की ‘कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन’ एजेंसी ने कहा है कि वे मंगलवार से ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ वसूलना बंद कर देंगे क्योंकि वहां की सुप्रीम कोर्ट ने इसे अवैध बताया है.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

टाटा स्टील, पावरग्रिड, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और एशियन पेंट टॉप गेनर थे. वहीं, टॉप लूजर की बात करें तो एटरनल, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा थे.

IT सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकलावी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मार IT सेक्टर पर पड़ी है.निफ्टी IT इंडेक्स आज 2.84% तक गिरकर सबसे बड़ा लूजर बना. अमेरिकी टेक कंपनियों में मची हलचल और एआई (AI) की वजह से आने वाली दिक्कतों के डर से Nifty IT इंडेक्स 2.84% तक टूट गया. इसके अलावा रियलटी (Realty) और मीडिया सेक्टर्स में भी  0.90% और 0.32% की गिरावट रही.

राहत की बात सिर्फ मेटल (Metal) और ऑयल एंड गैस (Oil & Gas) सेक्टर में रही, जो क्रमशः 0.44% और 0.32% की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

बीते दिन ,सोमवार को विदेशी निवेशकों (FPI) ने बाजार में करीब 3,484 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी.घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल 1,292 करोड़ रुपये के शेयर बाजार में बेचे थे.

Back to top button