Pachmarhi में कैबिनेट की बैठक, वादियों ने मंत्रियों को लुभाया

Mohan Yadav Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की बैठक हिल स्टेशन पचमढ़ी में हो रही है। यहां का मनोरम नजारा सभी को लुभा रहा है। यहां पहुंचे मंत्रियों ने इस अवसर का लाभ उठाया और राजा भूभत सिंह को याद किया।

राज्य की पर्यटन नगरी के तौर पर पहचानी जाने वाली पचमढ़ी में राजा भूभत सिंह का आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। उनके योगदान को याद करने के लिए यहां कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे मंत्रियों ने यहां के वातावरण और मनोरम नजारे का भरपूर आनंद लिया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पचमढ़ी के वातावरण को लेकर कहा कि खुले आसमान के नीचे स्वच्छ वातावरण में यहां पर ऑक्सीजन ले रहे हैं। यहां सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इससे पहले इंदौर में बैठक हुई और अहिल्याबाई ने जो अच्छे काम किए और शासन बेहतर तरीके से चलाया, उसके बारे में आमजन को बताया।

यह भी पढ़ें… 

‘सिंदूर‘ भारत के शौर्य का प्रतीक… भोपाल में बोले नरेंद्र मोदी, गोली का जवाब गोले से

मंत्री तोमर ने आगे कहा कि अब बैठक पचमढ़ी में हो रही है, यह वह स्थान है, जिसका नाता राजा भभूत सिंह से है। यहां उन्होंने राष्ट्र के लिए, समाज के लिए याग और बलिदान दिया है। उन्हें याद करते हुए लोगों को बताना है कि इस देश के लिए लोगों ने किस तरह से कुर्बानी दी है।

यह भी पढ़ें…

Bhopal में PM Modi का भव्य रोड शो… महिलाओं ने के स्वागत में लहराया तिरंगा

मंत्री तोमर ने आगे कहा कि विभिन्न महापुरुषों से जुड़े स्थानों पर कैबिनेट की बैठक करने का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना है कि अच्छे काम करने वालों को देश याद करता है। सभी से आग्रह है कि इतिहास में दर्ज महापुरुषों को याद रखें और जिंदा रखें। पचमढ़ी के वातावरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण हमारा मुद्दा है। हमारी सरकार स्वास्थ्य के मुद्दे पर कैसे काम किया जाए, शिक्षा के क्षेत्र में कैसे काम किया जाए, हर मुद्दे पर हमारी सरकार चर्चा करेगी।

इससे पहले राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक जबलपुर, दमोह, महेश्वर और इंदौर के राजवाड़ा में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें…

PM Modi का मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Back to top button