लखनऊ में बर्बरता का मामला… दुकानदार पर महिला को कपड़े उतरवाकर पीटने का आरोप

Lucknow News: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेटिया बाजार में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक मरीन इंजीनियर की पत्नी के साथ स्थानीय बर्तन दुकानदार और उसके परिवार द्वारा बर्बरता करने का आरोप लगा है।

पीड़िता ने बताया कि दुकानदार ने उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर न केवल दुकान में बंद कर दिया, बल्कि उनकी कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने की कोशिश की और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। घटना के समय महिला की नाबालिग बेटी भी मौजूद थी, जिसे भी धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा।

बर्तन देखने के दौरान लगा आरोप
15 नवंबर को पीड़िता अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थीं। रास्ते में उतरेटिया बाजार स्थित गुप्ता बर्तन स्टोर पर रुकीं, लेकिन सामान पसंद न आने पर निकलने लगीं। तभी दुकानदार ने उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए जबरन रोक लिया और अपनी पत्नी व बेटी को बुला लिया।

कपड़े उतरवाकर तलाशी का दबाव, विरोध पर मारपीट
पीड़िता के मुताबिक, दुकानदार की पत्नी और बेटी ने दुकान के अंदर उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उनकी और उनकी बेटी की पिटाई कर दी। महिला बार-बार चिल्लाती रहीं, जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और तब जाकर उन्हें छोड़ा गया।

घटना के बाद पीड़िता एल्डिको पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां उन्हें उनके अनुसार आधे घंटे तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें…

UP News: स्कूटी में फंसा इंटरनेट का लटकता तार, उछलकर कर गिरा दसवीं का छात्र

FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दुकानदार, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह का कहना है कि चौकी में बैठाए जाने का आरोप सही नहीं है और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें…

UP News: बरेली में जिम ट्रेनर संग भागी महिला, हिन्दू संगठनो ने जमकर काटा बवाल

दुकानदार का पलट आरोप
दुकानदार का कहना है कि 14 नवंबर को यही महिला अपनी एक सहेली के साथ दुकान से 40 थालियां चोरी कर ले गई थीं, जिसकी शिकायत उसने पहले दर्ज कराई है। उसने दावा किया कि उसी मामले में उसने महिला को रोका था।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामला संवेदनशील होने के कारण स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा तेज है।

यह भी पढ़ें…

Kanpur में 4 दोस्तों की एक साथ मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी

Back to top button