Chaitra navratri 2025: इस नवरात्रि बन रहे शुभ योग, जानें कलश स्थापना का सही समय

Chaitra navratri 2025 kalash sthapana muhurat : नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घट स्थापना की जाती है। जानें चैत्र नवरात्रि पर बनने वाले शुभ योग व कलश स्थापना का शुभ समय-

Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्र का प्रारंभ इस बार अपने आप में कई विशेषताओं को लिए हुए है। नवरात्र पांच शुभ संयोग में प्रारंभ होंगे। जिनमें पहला सर्वार्थ सिद्धि योग, दूसरा ऐंद्रयोग, तीसरा बुध आदित्य योग, चौथा शुक्र आदित्य योग और पांचवां लक्ष्मी नारायण योग शामिल है। इन शुभ योग में पूजन करने से सिद्धि प्राप्त होने के साथ ही भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

प्रतिपदा तिथि कब से कब तक रहेगी: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 04 बजकर 27 मिनट से 30 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कितने बजे से है: चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का सबसे उपयुक्त मुहूर्त सुबह 6:15 से 10:20 बजे के मध्य और दोपहर 11:52 से 12:15 बजे के मध्य रहेगा।

नवरात्रि के पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।

Back to top button