
पटना से रवाना हुआ ‘चलो जीतें मोदी रथ’, 17 सितंबर से पूरे बिहार में होगा कार्यक्रम
Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि 17 सितंबर से एक दिन पहले, मंगलवार को भाजपा की ओर से ‘चलो जीतें मोदी रथ’ अभियान की शुरुआत की गई। यह विशेष एलईडी रथ प्रदेश के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगा। इस दौरान मोदी के जीवन पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि उनकी सादगी, संघर्ष और जुझारूपन की कहानियाँ जन-जन तक पहुँच सकें।
गांधी मैदान से हुआ शुभारंभ
पटना के गांधी मैदान से इस रथ को बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा अपने आप में प्रेरणा है। गरीब परिवार में जन्म लेकर उन्होंने कठिनाइयों को झेला और आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
50 हजार जगहों पर दिखेंगी फिल्में
भाजपा की ओर से बताया गया कि इस रथ के साथ-साथ पूरे राज्य में लगभग 50 हजार जगहों पर लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इन फिल्मों के जरिए मोदी के संघर्ष, उनके काम और देश के लिए समर्पण को जनता तक पहुँचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
Gaya में बोलें धीरेंद्र शास्त्री – दारू सस्ती और दवा महंगी, भारत कैसे बनेगा विश्व गुरु
सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान
- रक्तदान शिविर,
- सामग्री वितरण कार्यक्रम,
- और जनसेवा के विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
नेताओं ने कहा कि सेवा पखवाड़ा और चलो जीतें मोदी रथ कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।
यह भी पढ़ें…
तेजस्वी का दावा: बिहार अधिकार यात्रा से बदलाव तय, भाजपा पर चुनावी राजनीति का आरोप
संवाद और प्रेरणा का अभियान
भाजपा का कहना है कि इस पहल से मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुँचेगी। एलईडी रथ पर दिखाई जाने वाली फिल्में बताएंगी कि कैसे एक साधारण परिवार का बेटा कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश का प्रधानमंत्री बना।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा जनता की भलाई को प्राथमिकता दी है। उनकी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं और आज देश उनकी अगुवाई में ‘नए भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें…





