
NDA की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों का हृदय से व्यक्त किया आभार
Bihar Poll Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल कर राज्य में अपनी सत्ता मजबूत कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए राज्यवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा कि जनता ने एनडीए को भारी बहुमत देकर सरकार के प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
NDA गठबंधन और सहयोगियों का योगदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सफलता में एनडीए के सभी सहयोगी दलों, विशेष रूप से चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का अहम योगदान रहा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सहयोग से बिहार देश के सबसे विकसित और उन्नत राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
यह भी पढ़ें…
मुजफ्फरपुर में भीषण आग… परिवार के पांच सदस्यों की झुलसकर दर्दनाक मौत
चिराग पासवान का संदेश
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर अगले पांच साल राज्य को विकास की दिशा में ले जाने का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने जनता को धन्यवाद और बधाई दी।
बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सभी विजयी विधायक प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपकी यह जीत बिहार के विकास और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के "बिहार फर्स्ट-बिहारी… pic.twitter.com/Gdz5OWSNRY
— Lok Janshakti Party (Ramvilas) (@LJP4India) November 14, 2025
चिराग पासवान ने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश अगले पांच साल बिहार को तेज़ विकास की राह पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत उन सभी सवालों का जवाब है जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य, एनडीए के कार्यकाल और राज्य की प्राथमिकताओं को लेकर उठाए गए थे।
यह भी पढ़ें…
महिलाओं का 71% वोट बना गेमचेंजर, ‘नीतीशे कुमार’ वाला फार्मूला पड़ा भारी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी बधाई
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने भी बिहार की जनता को बधाई दी और लिखा कि जनता ने एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार में एनडीए सहयोगियों को इस जीत पर बधाई दी।
जयशंकर ने भरोसा जताया कि एनडीए की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बिहार का सुशासन और विकास नई गति के साथ आगे बढ़ेगा।
A historic mandate from the people of Bihar for NDA.
Congratulate PM @narendramodi ji, CM @NitishKumar ji, BJP President @JPNadda ji, @BJP4Bihar and our NDA partners in Bihar on this victory.
Confident that the good governance & development story of Bihar will continue with a…
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 14, 2025
यह जीत बिहार में एनडीए के लिए राजनीतिक मजबूती का प्रतीक होने के साथ-साथ राज्य के विकास और सुशासन के लिए भी एक नए अध्याय की शुरुआत है। जनता के भारी समर्थन ने गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है, जिससे अगले पांच वर्षों में बिहार में तेजी से बदलाव और विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
यह भी पढ़ें…
‘जंगलराज’ से ‘जीरो री-पोलिंग’ तक… बिहार ने बदली अपनी चुनावी पहचान





