‘मोटापे’ की गिरफ्त में हैं नन्हें-मुन्ने, बचपन बचाने के लिए अपनाएं ये आदतें

Health: आज के दौर में बच्चों में बढ़ता मोटापा चिंता का विषय बन गया है। स्क्रीन टाइम, गैजेट्स पर निर्भरता और आउटडोर गेम्स से दूरी के कारण छोटी उम्र में ही बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए स्वस्थ आदतें अपनाना जरूरी है।

आजकल के बच्चों में मोटापा एक बड़ी समस्या है और इसका मुख्य कारण शारीरिक गतिविधि में कमी है। मोटापे से बचाव के लिए शुरुआती कदम उठाना जरूरी है। एक्सपर्ट का मानना है कि स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम और जागरूकता से बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है।

क्या कहता है रिपोर्ट्स?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि आज की पीढ़ी में बच्चों की आदतों में आए बदलावों के कारण वे अपनी पिछली पीढ़ी की तुलना में बीमारियों और मोटापे के बड़े जोखिम से घिर चुके हैं। असल में पिछली पीढ़ी की जीवनशैली बच्चों को मोटापे से बचाने में बहुत सक्षम थी। पुराने समय में इंटरनेट की दुनिया से बच्चे दूर रहते थे और कई खेल खेले जाते थे, जैसे कबड्डी, खो-खो, गेटिस, पकड़ा-पकड़ी, लंगड़ी, गिल्ली-डंडा, परछाई पर पशु-पक्षियों की आकृति बनाना आदि। ये सब बच्चों को भरपूर शारीरिक गतिविधि प्रदान करते थे, जिससे उनका वजन नियंत्रित रहता था और वे स्वस्थ रहते थे। हालांकि, आज के समय में बच्चों की दुनिया, मोबाइल, लैपटॉप जैसे गैजेट्स में उलझकर रह गई है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताई चिंता
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, भारत में 1.4 करोड़ से ज्यादा बच्चे मोटापे से प्रभावित हैं, जो विश्व में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर मोटे बच्चों को स्वस्थ माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है और बच्चों में बढ़ाता मोटापा एक बड़ी चिंता है।

यह भी पढ़ें…

दवा, इंजेक्शन और सर्जरी से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट…, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

ऐसे सँवारे बचपन
नेशनल हेल्थ मिशन सुझाव देता है कि बच्चों में मोटापे की समस्या को कैसे नियंत्रित कर उनके भविष्य को संवारा जा सकता है। इनके अनुसार, यदि हम अपने बच्चों में इन आदतों को शामिल करें तो उनके बचपन बचाया जा सकता है।

* स्क्रीन टाइम सीमित कर बच्चों को खेल के मैदान में भेजें, उनमें आउटडोर गेम खेलने की आदत डालें
* प्रोसेस्ड फूड की जगह घर का ताजा खाना, फल और विशेष तौर पर हरी सब्जियां खिलाएं।
* जितना हो सके चीनी और मैदा का कम सेवन करें,
* बाहर का खाना बंद करें और उनमें घर का तजा भोजन करने की आदत डालें
* परिवार के साथ बैठकर खाने की आदत डालें न कि मोबाईल और टीवी देख कर।

यह भी पढ़ें…

पोर्टेबल डीएनए सीक्वेंसिंग डिवाइस से Antibiotic Resistance की खोज में मदद

न केवल भारत, बल्कि अमेरिका में भी बच्चों में मोटापा बड़ी समस्या है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, पिछले 20 सालों में अमेरिकी बच्चों में मोटापा बढ़ा है, जिससे बीमारियां और मृत्यु का खतरा बढ़ गया है। साल 2002 से अब तक 170 से ज्यादा स्वास्थ्य पहलुओं पर आठ नेशनल डेटा सेट के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।

मोटापा भारतीयों के लिए गंभीर स्वास्थ्य जोखिम है। बड़े लोगों में मोटापा टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और फैटी लीवर जैसी बीमारियों को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें…

BHU की रिसर्च में बड़ी उपलब्धि; बिना Biopsy के प्रोस्टेट कैंसर की पहचान

Back to top button