Xiaomi Redmi smart TV आज हो रहा है लॉन्च, यहां जानें संभावित फीचर्स

Redmi 55-inch Smart LED TV X55 Online at Lowest Price in India
Xiaomi Redmi smart TV

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारतीय बाजार में अपने Redmi लाइनअप के तहत नया Smart TV लॉन्च करने जा रही है।

कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है जिसपर इसके कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। इसे आज लॉन्च किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह टीवी 32 इंच और 43 इंच के वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi smart TV के संभावित फीचर्स

वेबसाइट के अनुसार, Redmi smart TV में 20W स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो और DTS वर्चुअल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी PatchWall 4 पर आधारित एंड्रॉइड 11 OS पर काम करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और ऑटो लो लैटैंसी मोड दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर इस टीवी को जीतने का मौका दिया गया है। कंपनी ने एक कोड दिया है जिसे डिकोड करना है और यूजर ब्रांड न्यू Redmi Smart TV जीत पाएगा।

बता दें कि Xiaomi ने घोषणा कर कहा है कि वह अपने प्रीमियम रेंज की डिवाइसेज के लिए अपनी ब्रांडिंग बदल रहा है जिसमें स्मार्टफोन और टीवी शामिल हैं।

कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी Mi सीरीज की डिवाइसेज में अब Mi लोगो के बजाय एक नया Xiaomi लोगो दिखाई देगा।

Back to top button