भूकंप के कारण अस्थायी रूप से बंद चुमुलांगमा पर्वत दर्शनीय क्षेत्र फिर से खुला

Chomolungma Mountain Scenic Area: शीत्सांग के शिकाज़े चुमुलांगमा सांस्कृतिक पर्यटन निवेश विकास कंपनी लिमिटेड से मिली खबर के अनुसार चुमुलांगमा पर्वत दर्शनीय क्षेत्र 1 मार्च को पुनः खुल गया।

चुमुलांगमा पर्वत चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित है। इसका उत्तरी ढलान शीत्सांग की डिंगरी काउंटी में स्थित है।

7 जनवरी को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर डिंगरी काउंटी में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। पर्यटकों और कर्मचारियों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए चुमुलांगमा पर्वत दर्शनीय क्षेत्र को 7 जनवरी को सुबह 10 बजे जनता के लिए बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें…

बीएपीएस अबू धाबी मंदिर एक आध्यात्मिक चमत्कार : चिरंजीवी

चीनी विज्ञान अकादमी के चुमुलांगमा पर्वत वायुमंडल और पर्यावरण व्यापक अवलोकन और अनुसंधान स्टेशन के अध्यक्ष मा वेईछांग ने कहा कि 28 फरवरी तक चुमुलांगमा पर्वत पर भूकंप का कोई प्रभाव नहीं पड़ा था, तथा कोई स्पष्ट हिमस्खलन या भूवैज्ञानिक परिवर्तन नहीं देखा गया था।

यह भी पढ़ें…

Taipei का बड़ा एक्शन… सात चीनी विश्वविद्यालयों पर लगाया प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि इस परिणाम के अनुसार वर्तमान में दर्शनीय स्थल के पुनः खुलने के लिए सुरक्षा स्थितियां मौजूद हैं। सुरक्षा उपायों के लागू होने के आधार पर इसे व्यवस्थित तरीके से पुनः खोला जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

भारत का मजबूत प्रदर्शन…2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए IMF ने दिए सुझाव

Back to top button