
जम्मू-कश्मीर में CIK की सात जिलों में बड़ी छापेमारी, आतंकवाद और ड्रग नेटवर्क पर नकेल
CIK Raid: जम्मू-कश्मीर सीआईडी की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा ने शनिवार को घाटी के सात जिलों में आठ जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े चल रहे मामलों की जांच के तहत की गई।
छापेमारी श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, कुपवाड़ा, हंडवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों में एक साथ की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सीआईके को सक्षम अदालत से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर किया गया।
कार्रवाई का उद्देश्य
- आतंकवादी संगठनों से कथित संबंध रखने वाले व्यक्तियों के ठिकानों और कार्यालयों से डिजिटल और भौतिक सबूत इकट्ठा करना।
- फोरेंसिक जांच के लिए दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करना।
- आतंकवाद, ड्रग्स तस्करी और हवाला मनी रैकेट के नेटवर्क को निशाना बनाना।
संयुक्त सुरक्षा बलों की भागीदारी
छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ टीमों ने सीआईके को सहयोग दिया। जम्मू-कश्मीर में संयुक्त सेनाएं आतंकवादियों, उनके सहयोगियों और समर्थक तत्वों के खिलाफ लगातार बड़े पैमाने पर अभियान चला रही हैं।
यह भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: चेक बाउंस केस में शिकायतकर्ता होगा ‘पीड़ित’, अपील का मिलेगा हक
ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का मुकाबला
- सुरक्षा एजेंसाओं का मानना है कि ड्रग्स तस्करी और हवाला मनी से जुटाया गया पैसा आतंकवादियों को फंडिंग करने में इस्तेमाल होता है।
- जम्मू-कश्मीर सीआईडी और इंटेलिजेंस एजेंसियां एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पार से इन गतिविधियों की जड़ें भी पता कर रही हैं।
यह भी पढ़ें…
झारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 IPS अफसरों का तबादला
सीआईके की विशेष भूमिका
जम्मू-कश्मीर सीआईडी का सीआईके विंग कश्मीर और जम्मू दोनों में काम करता है और आतंकवाद से जुड़े मामलों की गहन जांच करता है। इसके अलावा, सीआईडी के पास एक हाई-प्रोफाइल क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग भी है, जो राज्य में संवेदनशील और जटिल मामलों की जांच में लगा रहता है।
अभी तक छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें…





