इगास बग्वाल पर्व पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, वीडियो जारी कर दिया ये सन्देश…

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को पारंपरिक लोक पर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर ईश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, “समस्त प्रदेशवासियों को हमारी समृद्ध संस्कृति के प्रतीक लोक पर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को संजोए रखने वाला यह पर्व हमें अपनी जड़ों व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देता है। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करे, यही कामना है।”


उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराएं राज्य की पहचान हैं। जिस प्रकार पूरे देश में सांस्कृतिक गौरव और विरासत का पुनर्जागरण हो रहा है, उसी प्रकार उत्तराखंडवासी भी अपने लोकपर्व इगास को उत्साह, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

गोमांस को लेकर रामनगर में बवाल… तोड़फोड़ और ड्राइवरों से मारपीट

मुख्यमंत्री धामी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि उनकी सरकार ने इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि लोग अपनी जड़ों से जुड़ सकें और अपने परिवार के साथ इस लोकपर्व को परंपरागत रीति से मना सकें। उन्होंने कहा कि यह त्योहार न केवल हमारी परंपराओं को सशक्त करता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

यह भी पढ़ें…

पेपर लीक प्रकरण… उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की रद्द, छात्रों को राहत

धामी ने साथ ही देवोत्थान एकादशी और तुलसी विवाह की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री हरि विष्णु जी एवं तुलसी माता की कृपा आप सभी पर बनी रहे और आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो।”

इगास बग्वाल उत्तराखंड का पारंपरिक पर्व है, जो दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। यह पर्व गांवों में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों, गीतों और नृत्यों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें…

भारी बारिश से मसूरी में भूस्खलन, घरों की नींव कमजोर … हर दिन 2-3 फीट धंस रही जमीन

Back to top button