CM Nitish ने पेंशनधारियों को ट्रांसफर किये 1227 करोड़ रुपये, मिलेगा मुफ्त इलाज

Bihar Pension Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनधारियों को 1227 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. खास बात यह है कि, पहली बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई दर 1100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन मिली. सरकार ने हाल ही में दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना कर दी थी. इस फैसले का लाभ आज सीधे तौर पर राज्य के जरूरतमंद तबकों को मिला है.

इस फैसले से राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को सीधा लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को बिहार की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “11 जुलाई का दिन राज्य की बड़ी आबादी के लिए खुशी का दिन है। हमने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है, और अब वह राशि आपके खाते में ट्रांसफर हो रही है।”

उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को उनका हक और सम्मान दिलाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। पेंशन के साथ-साथ नीतीश कुमार ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात भी दी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाए। इसके अलावा, इन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें मुफ्त और उचित इलाज मिल सके।

यह भी पढ़ें…

भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को भारत रत्न की मांग, पुण्यतिथि पर गूंजा सम्मान का स्वर

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, “हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ और सुखी रहें। इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि पेंशनधारियों को इलाज की सुविधा और आयुष्मान कार्ड दोनों दिए जाएं।”

यह भी पढ़ें…

Bihar Election से पहले खुद को बेहतर साबित करने की मची होड़, JDU-RJD में ‘पोस्टर वॉर’

बढ़ी हुई पेंशन राशि से बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, वहीं आयुष्मान कार्ड और मुफ्त इलाज की सुविधा उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

इस पहल से राज्य के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार होने की उम्मीद है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं के इस संयोजन को समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

Bharat Bandh के दौरान पटना में गरजे राहुल गाँधी… बिहार में होने नहीं देंगे वोटों की चोरी

Back to top button