UP में कोडीन सिरप तस्करी का भंडाफोड़… जौनपुर में 1.89 लाख बोतलें बरामद

UP News: उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद में कार्रवाई के बाद अब जौनपुर में भी बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। खाद्य-औषधि विभाग ने यहां छापा मारकर 1,89,000 कोडीन मिश्रित कफ सिरप की बोतलें बरामद की हैं, जिनकी बाजार कीमत 42 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है।

शैली इंटरप्राइजेज के जरिए करोड़ों की सप्लाई
जांच में खुलासा हुआ कि जौनपुर में संचालित 12 फर्मों को झारखंड की राजधानी रांची स्थित शैली इंटरप्राइजेज के माध्यम से लगातार भारी मात्रा में कोडीन सिरप सप्लाई की जा रही थी। यह फर्म शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है।

अधिकारियों के अनुसार, शैली इंटरप्राइजेज ही इस पूरे अवैध तस्करी नेटवर्क का मुख्य केंद्र था, जिसके माध्यम से करोड़ों रुपये की कोडीन सिरप सप्लाई की जाती थी। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि वर्षों से यह कारोबार नकद लेन-देन के जरिए चलता रहा।

नेटवर्क की जड़ें कई राज्यों व पड़ोसी देशों तक फैली
जांच अधिकारियों का कहना है कि इस सिंडिकेट का नेटवर्क

  • उत्तर प्रदेश,
  • झारखंड,
  • बिहार,
  • नेपाल,
  • और बांग्लादेश

तक फैला हुआ है।

यह अवैध कोडीन कफ सिरप नशे के बाजार में बेचा जाता था, जहां इसकी मांग काफी अधिक है।

यह भी पढ़ें…

संगम पर CM Yogi का दौरा…गंगा पूजन और माघ मेला के तैयारियों का करेंगे समीक्षा

12 फर्मों पर FIR दर्ज, मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर शिकंजा
जांच रिपोर्ट के अनुसार, जौनपुर की 12 दवा कंपनियों ने शैली इंटरप्राइजेज से लाखों बोतलें खरीदीं और भुगतान नकद में किया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर जौनपुर कोतवाली में

  • शैली इंटरप्राइजेज
  • और इन 12 फर्मों
    के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, शुभम जायसवाल इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जो कोडीन कफ सिरप की सप्लाई को नशे के बाजार में करोड़ों कमाने के लिए इस्तेमाल कर रहा था।

यह भी पढ़ें…

बरेली में 100 एकड़ पर बनेगा ‘इंडस्ट्रियल हब’, युवाओं को रोजगार देने की पहल

फाइनेंशियल ट्रेल की जांच शुरू
खाद्य-औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें अब इस केस में

  • बैंक खातों,
  • पैसों के लेन-देन,
  • ट्रांसपोर्ट रूट्स

की विस्तृत जांच कर रही हैं, ताकि नेटवर्क से जुड़े और लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई बड़ी गिरफ्तारियां संभव हैं।

यह भी पढ़ें…

मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में CM योगी का बयान… शिक्षा सुधार और वैश्विक शांति पर दिया जोर

Back to top button