मुश्किल में आ सकती हैं कंगना रनौत, कांग्रेस ने दी FIR की चेतावनी

kangana ranaut

मुंबई। लगातार विवादित बयानों के चलते अभिनेत्री कंगना रनौत मुश्किल में आ सकती हैं। महात्मा गांधी पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बर्दाश्त से बाहर है। महाराष्ट्र कांग्रेस मुंबई पुलिस में अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। 

क्या कहा था कंगना ने 

दरअसल, कंगना रनौत ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक…आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते।

अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों का चयन सोच समझ कर कीजिए। 

पहले आजादी को लेकर दिया था बयान 

महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। 

Back to top button