कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के कुछ दिन बाद भी राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है|

कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस (सूत्र : मीडिया)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी०के० शिवकुमार, जो मुख्यमंत्री पद के दो दावेदारों में से एक हैं, मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखने दिल्ली आ रहे हैं| वरिष्ठ पार्टी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जो खुद भी मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार हैं, सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे|

डी०के० शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह कोई पद पाने के लिए पार्टी को न धोखा देंगे, न पार्टी को ब्लैकमेल करेंगे| उन्होंने कहा, “अब लोकसभा चुनाव में 20 सीटें जीतना हमारी अगली चुनौती है| हमारी पार्टी एकजुट है, और मैं किसी को बांटना नहीं चाहता हूँ | मैं ज़िम्मेदार शख्स हूं| मैं न पार्टी को धोखा दूंगा, न पार्टी को ब्लैकमेल करूंगा|” वह आज जहां भी हैं, कांग्रेस की बदौलत ही हैं| उन्होंने कहा, “हमने यह पार्टी बनाई है, हमने यह घर बनाया है| मैं इसका हिस्सा हूं| एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देगी|”

Back to top button