‘निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू’, कोलकाता रैली में TMC पर बरसे PM Modi…

PM Modi on TMC: पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की सत्तारूढ़ आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी को लेकर ममता सरकार को घेरते हुए कहा कि अब “निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है” और बंगाल में बदलाव तय है।

‘नए बंगाल की क्रांति’ की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोलकाता की ब्रिगेड रैली से “नए बंगाल की क्रांति” शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और लंबे समय से चले आ रहे कुशासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बंगाल में नई दिशा और नई उम्मीद की शुरुआत है।

रैली रोकने के लगाए आरोप
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा की इस रैली को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई बाधाएं खड़ी की गईं। उनके अनुसार, रैली में आने वाले लोगों के रास्ते बंद किए गए, कई जगहों पर भाजपा के पोस्टर फाड़े गए और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचे, जो यह दिखाता है कि बदलाव की इच्छा कितनी मजबूत है।

यह भी पढ़ें…

Kolkata में पीएम मोदी की रैली से पहले बवाल, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प और पथराव…

‘अब बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता’
मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है और लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में कानून का राज स्थापित होगा और विकास की नई शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें…

Kolkata में भूकंप के झटकों से दहशत… घरों से बाहर निकले लोग

TMC पर भ्रष्टाचार और कटमनी का आरोप
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, हिंसा और कटमनी की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब इन सब से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि बंगाल में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है और अब बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें…

चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल… SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बंगाल सरकार

Back to top button